Mehndi Ceremony: पैरट लहंगे के साथ युविका ने कैरी की व्हाइट फ्लोरल ज्वैलरी

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 01:26 PM (IST)

टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 के कंटेस्टेट प्रिंस नरूला और युविका चौधरी कल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके है। कल रात मेहंदी और रिंग सेरेमनी फंक्शन हुआ, जिस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आए। 

मेहंदी फंक्शन में दोनों ने किया जमकर डांस
अपनी मेहंदी सेरेमनी पर युविका चौधरी ने पैरट कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

लहंगा के साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वैलरी वियर की थी, जोकि मेहंदी फंक्शन के लिए परफैक्ट थी।


वहीं प्रिंस व्हाइट क्रीम कलर के आउटफिट में दिखें। फंक्शन में दोनों ने जमकर डांस भी किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Cute chemistry!! #privikakishaadi #mehendicermony #princenarula #yuvikachaudhary #NariKesari

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Oct 10, 2018 at 11:22pm PDT


रिंग सेरेमनी पर प्रिंसेस की तरह दिखी युविका

सोशल मीडिया पर प्रिंस-युविका की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रही हैं।

युविका ने मेहरून कलर का गाउन वियर किया था, जिसके साथ गोल्डन ज्वैलरी वियर की। प्रिंस नरुला शेरवानी में दिखें। 

बता दें कि यह दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

 


 

Content Writer

Priya dhir