प्रिंस हैरी के सिर सजा Sexiest Royal का खिताब, भाई को भी छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2020 - 06:18 PM (IST)

ब्रिटिश प्रिंस हैरी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में People magazine ने एक पोल करवाया जिसमें लोगों की पसंद को देखते हुए राजकुमार हैरी को 'सेक्सिएस्ट रॉयल' के ताज से नवाजा गया। प्रिंस हैरी ने इस प्रतियोगिता में न सिर्फ अपने भाई प्रिंस विलियम बल्कि दुनिया भर के अन्य रॉयल्स को भी हराया। वहीं प्रिंस हैरी को पिछले साल 'सेक्सिएस्ट डैड अलाइव' भी चुना गया था, जिसमें उन्होंने रयान रेनॉल्ड्स, रयान लोचटे और स्टीवन यॉन जैसे प्रसिद्ध अभिनेताओं को हरा दिया था।

ब्रिटिश प्रिंस हैरी ने अपनी लुक और अपने चार्म से सभी सेलेब्रिटीज को मात दे दी।  वहीं इस साल की बात करें तो प्रिंस हैरी ने स्वीडन के 41 वर्षीय प्रिंस कार्ल फिलिप को हराया, जिन्होंने ग्लैमरस पूर्व मॉडल, सोफिया हेलकविस्ट से शादी की है, और स्वीडिश सिंहासन के अनुरूप चौथे स्थान पर हैं।

वहीं इसके साथ इसमें जो रनरअप रहे वो थे लक्समबर्ग के राजकुमार फेलिक्स, 36, और ब्रुनेई के राजकुमार मेटेन, 29। इस बीच ब्रुनेई के अब्दुल मतीन को लंबे समय से 'सेक्सी' शाही होने के लिए जाना जाता है । 

आपको बता दें कि प्रिंस हैरी शाही परिवार से अलग हो चुके हैं लेकिन फिर भी इस खिताब को जीतना सच में मायने रखता है। प्रिंस हैरी पत्नी मेघन मार्कल और बेटे के बाद अब अमेरिका में रहते हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर अक्सर छाए रहते हैं।  

Content Writer

Janvi Bithal