प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल ने First Birthday पर शेयर की अपनी Princess की क्यूट फोटो

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 10:49 AM (IST)

शाही परिवार के कर्तव्यों को त्याग कर दो साल पहले कैलिफोर्निया जा चुके महारानी एलिजाबेथ II के पोते प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल अपनी बेटी का पहला जन्मदिन बना रहे हैं। रिश्तों में आई गर्माहट को पीछे छोड़कर शाही परिवार ने ट्वीट कर लिलिबेट को जन्मदिन की बधाई दी है। 


शाही परिवार के आधिकारिक ट्विटर पर लिखा गया- लिलिबेट को पहली वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं।’’  ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज ने ट्विटर पर  लिखा-, "लिलिबेट को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज एक साल पूरे हो गए।" वहीं, प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेज ऑफ कॉर्नवाल ने लिखा- लिलिबेट को पहले जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। 


वहीं इस खास मौके पर मेघन और हैरी ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर की है। अपना पहला जन्मदिन मना रही लिलिबेट की प्यारी सी स्माइल किसी का भी दिल जीत ले। इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले खबरें आई थी कि प्लैटिनम जुबली के दौरान एलिजाबेथ द्वितीय कुछ समय के लिए अपनी परपोती से मिली थी। 

दरअसल लिलिबेट के जन्म के बाद ही प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने ऐलान किया था कि वे अपनी प्रिंसेस को मीडिया से दूर रखेंगे। इसीलिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की प्लैटिनम जुबली के दौरान भी उन्होंने अपने बच्चों की तस्वीर नहीं दिखाई थी। अब बेटी की तस्वीर शेयर कर उन्होंने फैस को बड़ा तोहफा दिया है। 

बता दें प्रिंस हैरी ने अपनी दिवंगत मां प्रिंसेस डायना को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी बेटी का नाम लिलिबेट डायना रखा है। मेगन ने कैलिफोर्निया के सैंटा बारबरा कॉटेज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने राजघराने को लेकर कई राज खोले थे। 

Content Writer

vasudha