Frogmore House: प्रिंस और मेघन  ने पहली बार दिखाई  अपने आलीशान कॉटेज की झलक

punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 01:14 PM (IST)

ब्रिटिश राजघराने के लिए ये साल काफी उथल- पुथल भरा रहा।  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूरा विश्व शोक में डूबा रहा।  जहां एक तरफ चार्ल्स महाराज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे बेटे प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मर्केल अपनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर चर्चाओं में चल रहे हैं। 


नेटफ्लिक्स पर ‘हैरी और मेगन' नाम की नयी डॉक्यूमेंट्री में नस्लवाद और मीडिया हमलों के नाटकीय दावे किए गए हैं।  इस डॉक्यूमेंट्री में लव स्टोरी, जीवन के उतार-चढ़ाव, खुशी-गम और कई तरह के भावनात्मक पल शामिल है। साथ ही इसमें कपल ने  अपने आलिशान घर की झलक भी दिखाई है


2020 में केंसिंग्टन पैलेस छोड़ने  के बाद प्रिंस विलियम और केट मिड्लट  फ्रॉगमोर कॉटेज विंडसर एस्टेट में शिफ्ट हो गए थे। 35 एकड़ में फैला फ्रॉगमोर कॉटेज विंडसर एस्टेट का सबसे आलीशान कॉटेज है।  

इस जगह को अपना नाम फ्रॉग से मिला है, यहां किसी ज़माने में बहुत बड़ी मात्रा में मेंढक पाए जाते थे। भले ही हैरी और मेघन अब यहां नहीं रहते लेकिन डॉक्यूमेंट्री के लिए उन्होंने इस आलिशान घर का इस्तेमाल जरूर किया है। एक तस्वीर में कपल एक दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके पीछे बहुत खूबसूरत किचन दिखाई दे रही है।

यह आलिशान घर शानदार पार्कलैंड के भीतर और एक अविश्वसनीय झील और ग्रेड- II सूचीबद्ध फ्रॉगमोर हाउस के सामने स्थित है, जहां मई 2018 में हैरी और मेघन  ने अपने शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की थी। यह कॉटेज हैरी और मेघन के दिल के काफी करीग है। उनकी सगाई की तस्वीरें फ्रॉगमोर हाउस के मैदान में ही ली गई थी।


 सत्रहवीं शताब्दी में बने इस घर का उपयोग एक बार क्वीन शार्लोट द्वारा एक देश वापसी के रूप में किया गया था, और बाद में इसे क्वीन विक्टोरिया की मां, डचेस ऑफ केंट सहित विभिन्न रॉयल्स द्वारा कब्जा कर लिया गया था।

Content Writer

vasudha