Good News: दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल, वेलेंटाइन डे पर दी जानकारी

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 10:18 AM (IST)

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और पत्नी मेगन मर्केल के घर दूसरी बार खुशियां आने वाली हैं। दरअसल प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस खबर के बाद उनके सभी चाहने वाले प्रिंस और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस संबंध में दोनों की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

प्रवक्ता ने दी जानकारी 

इसकी जानकारी बीते दिन वैलेंटाइन डे पर उनके प्रवक्ता ने शेयर की। प्रवक्ता की मानें तो प्रिंस हैरी और मार्केल दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उनका बेटा आर्ची बड़ा भाई बनने जा रहे हैं। दोनों अपने दूसरे बच्चे के आने के लिए काफी खुश हैं। 

2019 में दिया था बेटे को जन्म 

आपको बता दें कि प्रिंस हैरी और मेघन 2019 में पहली बार बेटे के माता-पिता बने थे। दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और अब वह दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इतना ही नहीं इससे पहले खबरें ये भी आई थी कि मेगन मर्केल का पिछले साल जुलाई में मिसकैरेज भी हुआ था। इस बारे में खुलासे करते हुए उन्होंने एक लेख में कहा था कि ,' आर्ची का डायपर बदलने के बाद, मुझे एक तेज ऐंठन महसूस हुई। मैं उसे अपनी बाहों में लिए फर्श पर गिर गई' इस खबर के बाद उनके चाहने वालों ने उन्हें इस दुख भरे समय में धैर्य रखने को कहा था। 

छोड़ दी थी शाही उपाधि

आपको बता दें कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल ने शाही उपाधि छोड़ने का एलान भी किया था। वह ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन के रूप में तो जाने जाएंगे लेकिन दोनों शाही उपाधि का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। 

Content Writer

Janvi Bithal