शादी के बाद प्रिंस हैरी और मेगन ने दी पहली Public Appearance

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 02:28 PM (IST)

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने 19 मई को हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मार्केल के साथ शादी की। शादी के बाद प्रिंस ऑफ वेल्स और हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने फ्रोगमोर हाउस में रिसेप्शन पार्टी दी। 

हाल में ही बकिंघम पेलस में प्रिंस चार्ल्स की 70th बर्थ डे पार्टी रखी गई, जिसमें शादी के बाद पहली बार रॉयल कपल प्रिंस हैरी और मेगन दिखाई दिए। इस दौरान मेगन ने ब्रिटिश फैशन लेबल गोट की पीच कलर की ड्रैस वियर की थी,जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। ड्रैस के साथ मेगन ने फिलिप ट्रेसी कस्टम हैट पहनी। फुटवियर की बात करें तो मेगन ने न्यूड हील्स वियर की थी। मेगन ने Vanessa Tugendhaft Joaillerie के ईयररिंग्स कैरी किए। वहीं, उन्होंने Wilbur & Gussie का क्रीम क्लच कैरी किया। 

इस दौरान प्रिंस हैरी फॉर्मल लुक में नजर आए। 

Punjab Kesari