कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का प्रिंस चार्ल्स ने किया दौरा, हैरी-मेगन के लगाए आरोपों पर साधी चुप्पी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 10, 2021 - 07:00 PM (IST)

हाल ही में ब्रिटिश परिवार के छोटे प्रिंस हैरी और उनकी बीवी मेगन मार्केल ने ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में शाही परिवार को लेकर कई खुलासे किए थे। जहां एक तरफ दुनियाभर में उनके इंटरव्यू की चर्चा हो रही है तो वहीं शाही राजघराने के ऊपर आरोपों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि इस पूरे मामले में प्रिंस चार्ल्स ने चुप्पी साधी हुई है। 

कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का प्रिंस चार्ल्स ने किया दौरा

बीते दिन प्रिंस चार्ल्स लंदन के चर्च में बने कोरोना वायरस टीकाकरण केंद्र का दौरा करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने चर्च के कर्मचारियों और बाकी लोगों से भी मुलाकात की थी। हालांकि इस दौरान भी उन्होंने हैरी और मेगन मार्कल के इंटरव्यू पर कोई बात नहीं की। 

हैरी-मेगन के लगाए आरोपों पर चार्ल्स ने साधी चुप्पी 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्लीनिक में भर्ती एक मरीज माजिया मर्जोक ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स ने निजी मुद्दों को लेकर कोई बात नहीं की।

वहीं आपको बता दें शाही परिवार ने इस पूरे मामले पर अपना बयान दे दिया है। बकिंघम पेलेस ने बयान देते हुए कहा, 'पूरा शाही परिवार यह जानकर बेहद दुुखी है कि हैरी और मेगन के लिए पिछले कुछ साल काफी मुश्किलों से भरे रहे होंगे। प्रिंस हैरी और मेगन ने जो मुद्दे उठाए हैं खासकर नस्ल से जुड़ा मुद्दा काफी चिंताजनक है। इस पूरे मामले पर शाही परिवार में निजी तौर पर बात की जाएगी।' 

Content Writer

Bhawna sharma