रेडीमेड शेल्फ से बनाइए अपने घर को अट्रैक्टिव

punjabkesari.in Saturday, Jan 06, 2018 - 06:19 PM (IST)

आपने अक्सर देखा होगा कि पुराने समय में बुजुर्ग मकानों की दीवारों पर सीमेंट की शेल्फ बनवाते थे। जो सालों-साल टिकी रहती थी। आज के आधुनिक युग में लोग दीवारों को बिल्कुल न्यूड रखते है, जिससे दीवारें सुनी सी लगती है लेकिन आजकल बाजार में ऐसी बहुत सी रेडीमेड शेल्फ आसानी से मिल जाती है जो आपके घर की दीवारों को अलग लुक देकर अट्रैक्टिव बना सकती है। अगर आप भी अपने घर की दीवारों को कुछ डिफरैंट लुक देना चाहते है तो इस बार इन डिजाइन्स की शेल्फ लगवाएं, इससे न केवल दीवार खूबसूरत दिखेगी बल्कि आप अपने घर की छोटी-मोटी बिखरी हुई चीजों को उनपर सजा सकते है। 

 

शेल्फ से सजावट

अगर आप चाहते है कि आपका ड्राइंग रूम इतना अट्रेक्टिव दिखे कि लोग देखते रह जाए तो उसके लिए बाजार में आजकल बहुत सारे रेडिमेड शेल्फ मिलते है। जिन्हें लगाकर आप अपने ड्राइंग रूम को एक डिफरैंट लुक दे सकते है।

ट्रायंगल शेल्फ

आजकल बाजार में बहुत से डिजाइन की ट्रायंगल शेल्फ मौजूद है। ये शेल्फ आप अपने कमरे की दीवार पर बीचों-बीच लगाकर इसमें अपने फैमिली फोटो लगाइए। वहीं अगर दोनों तरफ बड़ी सी पेंटिग लगी हो तो इसके लुक में चार चांद लग जाएंगा।

रेक्टेंगल शेल्फ

आपके कमरे का आकार यदि बड़ा है तो उसमें रेक्टेंगल शेल्फ सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें आप बच्चों की बुक्स रख सकते है और छोटी लाइब्रेरी बनाने के लिए भी यह काफी बेहतर है।

कॉर्नर शेल्फ

अपने कमरे की सजावट के साथ-साथ आप अपने कमरों में कॉर्नर शेल्फ लगाकर एक डेलीगेट लुक दे सकते है। इसे आप फूलों के गुलदस्तों से सजाकर कमरे की सुंदरता बढ़ा सकते है।

सर्कल शेल्फ

घर की साज-सज्जा को ध्यान में रखते हुए बाजार में सर्कल शेल्फ उपलब्ध है। इसे आप अपने रूम की छत पर लगाकर डेकोरेशन का सामान रखकर एकदम अलग लुक दे सकते है। 

Punjab Kesari