प्रेग्नेंट होना है तो ऐसे करें अपनी बॉडी को तैयार, बेहद काम आएंगे ये हेल्दी टिप्स
punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 12:18 PM (IST)
 
            
            नारी डेस्क : मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है। लेकिन यह सफर तभी सुखद और सुरक्षित बन सकता है, जब शरीर और मन दोनों इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हों। कई बार महिलाएं मानसिक रूप से तो तैयार होती हैं, लेकिन शरीर को प्रेग्नेंसी के लिए पहले से तैयार नहीं करतीं। इसका असर गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे, दोनों की सेहत पर पड़ सकता है। अगर आप भी जल्द ही मां बनने की सोच रही हैं, तो इन हेल्दी टिप्स को अपनाकर खुद को पहले से तैयार कर सकती हैं।
क्यों जरूरी है शरीर को पहले से तैयार करना
गर्भावस्था के दौरान शरीर में बहुत सारे शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं। अगर शरीर पहले से मजबूत न हो, तो यह सफर थकान, कमर दर्द, पैरों में सूजन और कमजोरी जैसी परेशानियों से भर सकता है। जब शरीर पहले से फिट और स्वस्थ होता है, तो एनर्जी लेवल बना रहता है।
मानसिक और हार्मोनल बैलेंस बेहतर रहता है
डिलीवरी और रिकवरी, दोनों ही आसान हो जाते हैं।

पुरानी चोट या दर्द का पहले इलाज करवाएं
अगर आपको कमर दर्द, सायटिका, घुटनों या हिप जॉइंट की कोई पुरानी समस्या है, तो प्रेग्नेंसी से पहले इनका इलाज जरूर कराएं। गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ने और हार्मोनल बदलाव के कारण ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं। इसलिए समय रहते फिजियोथेरेपिस्ट या ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की सलाह लें, ताकि आपकी रीढ़ और जोड़ मजबूत रहें।
यें भी पढ़ें : डॉक्टरों के नहीं, अब खुद की आंखों से देखिए शरीर के अंदर क्या चल रहा है!
नियमित एक्सरसाइज बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
प्रेग्नेंसी से पहले नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। इससे शरीर की स्टैमिना बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। गर्भावस्था के दौरान खून की मात्रा लगभग 45% तक बढ़ जाती है, इसलिए दिल और फेफड़ों का मजबूत होना जरूरी है। आप इन एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं।
मॉर्निंग वॉक या हल्का जॉगिंग
साइकिलिंग या स्विमिंग
डांस या एरोबिक एक्सरसाइज
योग और स्ट्रेचिंग
ये सभी व्यायाम आपको प्रेग्नेंसी के दौरान थकान, हाई ब्लड प्रेशर और तनाव से बचाने में मदद करते हैं।

पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत करें
प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के दौरान सबसे ज्यादा दबाव पेल्विक फ्लोर मसल्स पर पड़ता है। इन्हें मजबूत करने से डिलीवरी के बाद शरीर जल्दी रिकवर करता है और पेशाब या ब्लैडर कंट्रोल की दिक्कतें नहीं होतीं। इसके लिए करें ये एक्सरसाइज।
क्विक फ्लिक केगल्स
हील स्लाइड्स
हैप्पी बेबी पोज़ (योग)
लंजेस और स्क्वैट्स
इनसे पेल्विक एरिया मजबूत होता है और डिलीवरी के समय दर्द कम होता है।
यें भी पढ़ें : घी बनाते समय क्यों डाला जाता है पान का पत्ता? फायदे जानकर आप भी अपनाएंगें ये नुस्खा!
संतुलित आहार लें, जंक फूड से बचें
गर्भधारण की तैयारी में डाइट का बहुत बड़ा रोल होता है। आपका भोजन जितना हेल्दी होगा, शरीर उतना ही तैयार रहेगा। अपने डाइट में शामिल करें।
हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों)
प्रोटीन से भरपूर चीजें (दूध, दही, अंडा, दालें, पनीर)
ताजे फल और पर्याप्त मात्रा में पानी
आयरन और फोलिक एसिड युक्त फूड्स
बचें: जंक फूड, पैकेज्ड फूड, ज्यादा तेल-मसाले, और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से।

पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी रखें
अच्छी नींद शरीर को रिकवर करने में मदद करती है और हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करती है। साथ ही स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें — क्योंकि तनाव गर्भधारण की संभावना को कम कर सकता है। इसके लिए अपनाएं।
योग और मेडिटेशन
हल्का म्यूजिक या किताबें पढ़ना
खुद के लिए समय निकालना
खुश और रिलैक्स मन, स्वस्थ प्रेग्नेंसी की पहली सीढ़ी है।
मां बनने की तैयारी सिर्फ शारीरिक नहीं, मानसिक भी है। मां बनना जीवन का सबसे बड़ा बदलाव है। अगर आप अपने शरीर और मन को पहले से तैयार करती हैं, तो यह अनुभव और भी सुंदर बन जाता है। सही खानपान, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच यही हैं स्वस्थ प्रेग्नेंसी की कुंजी।


 
                    