प्रेमानंद महाराज जी की फिर से बिगड़ी तबीयत, हाल जानने आश्रम दौड़े भक्त

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 11:25 AM (IST)

परम पूज्य प्रेमानंद माहाराज जी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।  शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर भारी संख्या में भक्त आश्रम पहुंचे।  बताया जा रहा है कि अब महाराज पूरी तरह से स्वस्थ हैं वह वापस आश्रम लौट आए हैं, आज उन्होंने फिर से अपनी दिनचर्या शुरु कर दी है।


जानकारी के मुताबिक प्रख्यात संत  को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए  रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान उनके साथ कई शिष्‍य भी मौजूद थे। जानकारी कं अनुसार पूज्य प्रेमानंद माहाराज जी की तबीयत में अब सुधार है। इको और कुछ टेस्ट के कराने के बाद महाराज जी को फिर आश्रम भेज दिया।


प्रेमानंद माहाराज जी ने शनिवार को अपनी रोज की दिनचर्या के हिसाब से काम किया। सुबह परिक्रमा करते हुए आश्रम आए और लोगों को दर्शन दिए फिर सत्संग किया। उनका स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। प्रेमानंद महाराज जी वृन्दावन के रसिक संत हैं, जो राधाकृष्ण  के उपासक हैं। वृन्दावन में उनका श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम है। वर्तमान में वे अपने सत्संग व प्रवचनों के माध्यम से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है।


माहाराज जी अपने सत्संग और साधकों के साथ एकांतिक वार्तालाप में वे उनके किसी भी प्रश्न को आध्यात्मिक सूक्ष्मताओं के साथ बहुत ही सरल तरीके से समझाते हैं।  महाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते है, और उनका बहुत सम्मान भी करते हैं। उन्होंने अपना जीवन राधा रानी की भक्ति सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।


 बता दें कि प्रेमानंद  महाराज पिछले 17 सालों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, उनका नियमित डायलिसिस किया जाता है। इस वजह से अक्‍सर उनके स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ने की खबरें आती रहती हैं। उन्होंने अपनी दोनों किडनियों के नाम राधा और कृष्ण रखा है। उनका यह जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Content Writer

vasudha