क्या प्रेमानंद जी की हालत हो गई है ज्यादा खराब? महाराज ने खुद ही दिया अपना हेल्थ अपडेट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 03:09 PM (IST)

नारी डेस्क: संत प्रेमानंद महाराज जी इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर खबरों में बने हुए हैं। जब से उनके खराब स्वास्थ की खबर सामने आई है तब से भक्त उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। भक्तों की चिंता तब बढ़ गई जब महाराज जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह बेहद ही बुरी हालत में नजर आ रहे हैं। इसमें वह बिस्तर पर लेटे हुए हैं और उनके हाथों में पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)


यह वीडियाे तेजी से फैल गया जिसके बाद भक्त बेहद उदास हो गए।अब महाराज जी ने खुद सामने आकर इस वीडियो का पूरा सच बताया है। दरअसल एकांतिक वार्तालाप के दौरान  प्रेमानंद जी को भक्त ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर उनके  अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैल रही है।  इस पर प्रेमानंद महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा- 'देखिए, तीन दिन से हम भी बड़े जोरों से एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं। एकांतिक भी तो देख लेना चाहिए। हमें लगता है कि ये मोबाइल ही झूठ बुलवाता है।


' उनकी यह बात सुनकर भक्तों ने राहत की सांस ली। वहं इससे पहले केली कुंज आश्रम ने साफ कर दिया था है कि प्रेमानंद महाराज आश्रम में ही हैं। केवल सुबह 4 बजे की पदयात्रा को बंद किया गया है। एकांतिक वार्ता और एकांतिक दर्शन पूर्व की भांति हो रहे हैं।  श्रीराधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए लोगों को संदेश दिया गया था कि संत महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसलिए उनकी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसलिए अभी कोई भी उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क पर इंतजार नहीं करें। तब से महाराज जी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static