नई-नई मां बनी Preity Zinta फिल्मों से दूर इस काम में हुई बिजी, वी़डियो में दिखाई नई डिश

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 05:28 PM (IST)

फिल्मों से दूर प्रीति जिंटा इन दिनों फैमिली में मशरूफ हैं। हाल ही में ट्विन्स बेबीज की ममी बनी हैं । काफी लंबे समय से वह फिल्मों से दूर हैं और अपनी फैमिली के साथ ही क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं।

फिल्मों से दूर गार्डनिंग में बिजी प्रीति

फैमिली के साथ-साथ प्रीति पिछले कई समय से घर की खेती कर रही हैं और बहुत सी चीजें हमें किचन गार्डन में उगाती है और उसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज पर देती हैं। हाल ही में प्रीति ने घर पर उगाए संतरे दिखाए। संतरे के पेड़ को दिखाते हुए प्रीति काफी एक्साइटिड थी और प्रीति ने बताया कि उन्हें एकदम ताजा सतरे का जूस कितना पसंद है। आप भी देखिए वीडियो,,,

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

इससे पहले भी प्रीति जिंटा घर के लाल लाल सेब का बाग वीडियो दिखा चुकी हैं जो उनके हिमाचल वाले घर में लगा है। वह जब भी इंडिया आती हैं तो ऐसी वीडियो जरूर शेयर करती हैं।

आर्गेनिक खेती करती हैं प्रीति

वहीं विदेश में भी वह आर्गेनिक खेती  करती हैं घर के किचन गार्डन में उन्होंने कई तरह की सब्जियां उगा रखी हैं जिसकी वीडियो वह अपने फैंस के साथ जरूर साझा करती हैं साथ ही वह लोगों को भी आर्गेनिक चीजें खाने की सलाह देती हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

लेती हैं आर्गेनिक डाइट

घर में छोटी- छोटी सब्जियां व फल खुद भी उगाए जा सकते हैं इसके दो फायदे हैं एक तो आपको घर की आर्गेनिक आहार मिलते हैं वहीं दूसरा गार्डनिंग करने से आप दिमागी तौर पर स्वस्थ व तनाव मुक्त महसूस करते हैं। अगर आप भी घर पर किडन गार्डनिंग करते हैं और घर पर कौन कौन सी चीजें उगा रहे हैं तो उसकी फोटो व वीडियो जरूर शेयर करें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

Content Writer

Anjali Rajput