LFW 2017 Day3: स्मोकी ग्रे गाउन में रैंप पर उतरी Preity Zinta
punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 04:06 PM (IST)
लैक्मे फैशन के तीसरे दिन बॉलीवुड हीरोइनों ने अपने स्टाइल से लोगों को खूब आकर्षित किया। डिजाइनर जोड़ी फाल्गुणी और शेन पिकॉक के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा रैंप पर उतरी।
प्रीति जिंटा ने शो में मौजूद सभी लोगों को अपना दीवाना बनाया। प्रीति ने स्मोकी ग्रे ऑफ-शोल्डर फ्लो लेंथ गाउन वियर किया था, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। प्रीति को सबसे अलग लुक दे रही थी उनकी ज्वैलरी। उन्होंने ब्रांड फराह खान की ज्वैलरी वियर की थी। प्रीति ने एमराल्ड ईयररिंग्स पहने थे।
डिजाइनर जोड़ी फाल्गुणी और शेन पिकॉक की कलैक्शन का नाम Cassiopeia था, जिसमें sequined ड्रैसेज अधिक देखने को मिली।