गर्भवती महिलाएं नौवें महीने में खाएं ये चीजें, बढ़ जाएंगे नॉर्मल डिलीवरी के Chances!

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 03:02 PM (IST)

गर्भावस्था में महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। वहीं इनमें नौवां महीना सबसे ज्यादा नाजुक माना जाता है। असल में, इस दौरान बच्चे का सिर नीचे की योनि ओर आने लगता है। ऐसे में नॉर्मल डिलीवरी के लिए ऐसा होना बेहद जरूरी है। इसके विपरीत अगर बच्चा की पोजीशन नीचे सही न हो तो ऑपरेशन से डिलीवरी करनी पड़ती है। इसके लिए महिला को अपने इस समय अपने सेहत का बखूबी ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको नॉर्मल डिलीवरी के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए...

सबसे पहले करें यह काम

इसके लिए महिला को समय-समय पर डॉक्टर से अपना चेकअप करवाते रहना चाहिए। साथ ही अगर डॉक्टर के मुताबिक अगर नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है तो इसकी संभावना को कुछ उपायों से और भी बढ़ा सकते हैं।

​अजवाइन का लड्डू

माना जाता है कि इस दौरान गर्म चीजों का सेवन करने से गर्भाशय और पेल्विक भागों की मांसपेशियों में मजबूती आती है। ऐसे में रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का 1 लड्डू गुनगुने दूध के साथ खाना फायदेमंद रहेगा। अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से सेहत सही रहने के साथ बच्चा जल्दी नीचे की तरफ आने में मदद मिलती है। 

​गुनगुना पानी

नौवें महीने में ठंडे की जगह गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होने के साथ शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके विपरीत ठंडे पानी पीने से मांसपेशियों में अकड़न महसूस होने के साथ लेबर पेन भी अधिक समय तक हो सकती है। 

​तिल के लड्डू

तिल भी गर्म होते हैं। ऐसे में इससे तैयार लड्डू का सेवन भी किया जा सकता है। इसे आप देसी घी में बनाकर दूध के साथ खा सकते हैं। 

खजूर

खजूर गर्म होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे खाने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ बच्चा सही पोजीशन में आता है। साथ ही इसके सेवन से शुगर क्रेविंग भी दूर की जा सकती है। मगर जिन महिलाओं को खजूर खाना पसंद नहीं है वे इसके बदले में छुहारे खा सकती है। इसके लिए रोजाना 4-5 छुहारे दूध में उबाल कर पीना फायदेमंद रहेगा। 

बादाम 

नौवां महीना शुरू होने पर रोजाना 4-5 बादाम खाना बेस्ट रहेगा। मगर इसे भिगोकर नहीं बल्कि सूखे ही खाना चाहिए। असल में, सूखे बादाम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 

अदरक वाला दूध या चाय

दूध में अदरक उबाल कर पीना भी फायदेमंद रहेगा। अदरक की तारीस गर्म होने से इसका दूध या चाय बनाकर घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। इससे मांसपेशियों में तनाव कम होने के साथ डिलीवरी के लिए बच्चे की पोजीशन सही होने में मदद मिलती है। 

अंडा

अंडे में कैल्शियम, विटामिन, आयरन, प्रोटीन आदि तत्व होने से इसे गर्भावस्था के नौवें महीने में जरूर खाना चाहिए। साथ ही इसकी तासीर गर्म होने से रोजाना 2 अंडों का सेवन करना फायदेमंद होता है। 

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें।

Content Writer

neetu