गर्भवती महिला में खून की कमी हैं तो उनहें खिलाएं ये चीजें

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2015 - 12:06 PM (IST)

खून बढ़ाने के लिए : प्रैग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। इस स्थिति में ज्यादातर महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है लेकिन उन्हें इस समस्या के उत्पन्न होते ही सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि खून की कमी होने से मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा हो सकता है। इसे लापरवाही से लेना मां और बच्चे दोनों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
 
अधिकांश महिलाओं में हिमोग्लोबीन का स्तर सामान्य से कम ही पाया जाता है और यही कारण है कि महिलाओं को गर्भ धारण करने के साथ ही आयरन की गोलियां लेने तथा ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पोषक आहार लेना की सलाह दी जाती है ताकि बच्चे के विकास पर कोई भी बुरा प्रभाव न पड़े।
 
 
यदि फिर भी गर्भवती महिला को खून की कमी हो जाती है तो उसे उसी पल से अपनी आदतों में सुधार करते हुए इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए:- 
 
 
1. चुकंदर और पालक
 
चुकंदर को खून बढ़ाने का रामबाण कहा जाता है। आप चाहें तो इसे सब्जी या सलाद के रूप में नियमित तौर पर ले सकती हैं। इसके अलावा चुकंदर का जूस पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। पालक में भी पर्यापत मात्रा में आयरन होता है। कच्चे केले का सेवन भी आयरन की कमी को दूर करने में फायदेमंद होता है।
 
 
2. खजूर और सूखे मेवे
 
गर्भवती महिला चाहे तो नियमित रूप से अपने आहार में खजूर को शामिल कर सकती है। खजूर के सेवन से आयरन की कमी दूर हो जाती है। साथ ही सूखे मेवों के सेवन से शरीर को ताकत भी मिलती है।
 
 
3. फल
 
इसके अलावा कई ऐसे फल भी होते हैं जो खून की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। किश-मिश और अनार खासतौर पर गर्भवती को दिया जाना चाहिए। हालांकि गर्भावस्था के दौरान कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि गर्भवती महिला जो कुछ भी खाए वो चिकित्सक की सलाह के बाद ही ले।

Punjab Kesari