साल के आखिरी Chandra Grahan में प्रेग्नेंट महिलाएं न करें इन चीजों को अनदेखा

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2023 - 10:55 AM (IST)

आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में इन ग्रहण की की अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी। ये ग्रहण  रात 1 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।  वहीं आज शरद पूर्णिमा भी है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्र ग्रहण लगता है। इसे अशुभ माना जाता है और इस दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि चंद्र ग्रहण के वक्त कुछ नकारात्मक शक्तियां निकलती हैं जो पेट में पल रहे बच्चे पर बुरा असर डालती हैं....


चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये गलतियां

खाना ना खाएं

प्रेग्नेंट महिलाएं को चंद्र ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से होने वाले बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

नोकदाकर वास्तुओं का ना करें इस्तेमाल

सुई, चाकू, कैंची जैसी नोकदार चीजों का इस्तेमाल ना करें। इसका दुष्प्रभाव पेट में पल रहे बच्चे को झेलना पड़ता है।

ना जाएं घर से बाहर

ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा घूमने- फिरना नहीं चाहिए और घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से लेकर उसके समापन तक महिलाओं को खुद को ग्रहण की रोशनी से बचना चाहिए। इसके साथ ही ग्रहण को देखने की भूल ना करें।

ना करें सोने की गलती

ग्रहण काल के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान सोने से मंद बुद्धि बच्चा  पैदा होता है। इस दौरान भगवान की आराधना करें।

प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर करें ये काम

ग्रहण के खत्म होते ही प्रेग्नेंट महिलाओं को स्नान करना चाहिए। इससे ग्रहण के अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं। इस दौरान घर में गंगाजल का छिड़काव जरूरी है।

Content Editor

Charanjeet Kaur