प्रेग्नेंट महिलाएं जरूर खाएं कीवी, सेहत को मिलेंगे ढेर सारे फायदे

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 11:03 AM (IST)

प्रेगनेंसी दौरान महिलाओं को अपनी डेली डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। इससे मां और गर्भ में पल रहे शिशु का बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। इस अवस्था में महिलाओं को अलग-अलग चीजों को खाने की क्रेविंग होती हैं। मगर इस दौरान अनहैल्दी चीजें खाने से सेहत खराब हो सकती हैं। ऐसे में इस दौरान महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, फलों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा प्रेगनेंट महिलाओं द्वारा कीवी का सेवन करना फायदेमंद माना गया है। इसमें प्रोटीन, फोलेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से महिलाओं को सभी जरूरी तत्व आसानी से मिलने के साथ हेल्दी रहने में मदद मिलती है।


चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में कीवी खाने के लाजवाब फायदे...

 

डायबिटीज का खतरा होगा कम

प्रेगनेंसी दौरान मीठे की क्रेविंग होने पर कीवी खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम मात्रा में होता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है। ये सब मिलकर खून में शुगर का स्तर नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। ऐसे में गर्भावस्था दौरान डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कब्ज, दस्त, सूजन, मतली, पेट की परेशानी, पेट दर्द और गैस्ट्र्रिटिस समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के कीवी का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में पाचन शक्ति दुरुस्त रखने के लिए प्रेगनेंट महिलाओं को रोजाना 1 कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए।

बच्चे के विकास में फायदेमंद

कीवी का सेवन करने से दिमाग के साथ-साथ तंत्रिका तंत्र को विकसित करने में मदद मिलती है। ऐसे में इससे गर्भ में पल रहे शिशु का तंत्रिका संबंधी समस्याएं से बचाव रहता है। साथ ही इसमें मौजूद फोलिए एसिड कोशिकाओं के निर्माण और रखरखाव के लिए महत्वपूर्ण तत्व माने जाते हैं। ये बच्चे के कई महत्वपूर्ण अंगों के विकास में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका सेवन करने से गर्भावस्था में गर्भापात का खतरा भी कम रहता है।

आयरन की कमी होगी दूर

गर्भवस्था में ज्यादातर महिलाओं को आयरन की कमी होने से वे एनीमिया का शिकार हो जाती है। इसके कारण स्किन पीली पड़ने लगती हैं। मितली व भूख कम लगने की भी परेशानी होने लगती है। लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आयरन की जरूरत होती है। ये कोशिकाओं के बीच ऑक्सीजन का संचार भी करने का काम करते हैं। इसेक साथ ही ये ऊर्जा उत्पादन के लिए भी जरूरी माने जाते हैं। ऐसे में इस अवस्था में आयरन की कमी पूरी करने और एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कीवी खाना बेस्ट ऑप्शन है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

कीवी विटामिन सी का एक उचित स्त्रोत है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। इसके साथ ही यह फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद करता है।

थकान व कमजोरी होगी दूर

पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कीवी का सेवन करने से थकान व कमजोरी दूर होने में मदद मिलती है। इसके सेवन से दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।  

इन बातों का भी रखें ध्यान

. हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, अधिक कीवी खाने से एलर्जी हो सकती है। इसके कारण चेहरे पर जलन, चकत्ते और सूजन की शिकायत हो सकती है।


. अधिक कीवी खाने से खुजली हो की परेशानी हो सकती है, जिसके कारण होंठ और जीभ पर सूजन का सामना भी करना पड़ सकता है।

 
. इसके सेवन से उल्टी, दस्त, जी मचलाना, पेट में दर्द व जलन की शिकायत हो सकती है।


. इन सबके अलावा जिन लोगों को पहले से ही एलर्जी हो उन्हें कीवी खाने से समस्या बढ़ सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन ना करने में ही भलाई है।

 

 

Content Writer

neetu