दहेज ना मिलने पर पति ने गर्भवती पत्नी को पिलाया एसिड, महिला की तड़प-तड़प कर हुई मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 06:11 PM (IST)

दहेज जैसी कुप्रथा आज भी किसी न किसी तरीके से ज़िंदा ही है। कोई और नाम देकर भारत में आज भी दहेज को धड़ल्ले से लिया जा रहा है। लड़के वालों की मांग ना पूरी होने पर लड़की को प्रताड़ित किया जाने आज भी कई घरों में जारी है। ऐसी ही कुछ हुआ एक गर्भवती महिला के साथ।


दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन किसी की भी रूह कांप जाए। उसे  एसिड पीने को मजबूर किया गया और फिर उसे मरने के लिए छोड़ दिया। यह घटना है तेलंगाना के निजामाबाद जिले की।  पत्नी की मौत के बाद पति फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।


जानकारी के अनुसार आरोपी तरुण की चार साल पहले कल्याणी से शादी हुई थी। तीन माह पहले ही कल्याणी गर्भवती हुई थी, जिसके बाद से ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। तरुण मायके वालों से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। मांग पूरी ना होने पर उसने अपनी पत्नी को एसिड पिला दिया।

 जब कल्याणी की हालत बिगड़ने पर वह वहां से फरार हो गया। परिवार वाले पीड़िता को इलाज के लिए निजामाबाद के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। कल्याणी के रिश्तेदारों ने आरोपी तरुण के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने उसे एसिड पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 304 बी व 498 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

Content Writer

vasudha