कैसा हो प्रेग्नेंट महिला का कमरा? जानिए किस चीज को रखने से होगा लाभ

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 04:24 PM (IST)

मां बनना एक खूबसूरत एहसास होता है। मगर महिलाओं को प्रेगनेंसी में खुद का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ताकि बच्चे का बेहतर तरीके से शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। वहीं वास्तु अनुसार, हमारी आसपास की चीजें होने वाले बच्चे पर भी गहरा असर डालती है। ऐसे में गर्भावस्था दौरान महिलाओं को अपने कमरे मे कुछ खास चीजें रखनी चाहिए।इससे बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बच्चा संस्कारी, स्वस्थ व खुशमिजाज गुणों वाला होता है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

बाल गोपाल की तस्वीर या मूर्ति

गर्भवती महिला को अपने कमरे में बाल गोपाल की फोटो या मूर्ति रखनी चाहिए। साथ ही इसे कमरे की ऐसी जगह पर रखें जहां से सुबह उठते ही महिला का ध्यान पड़े। मान्यता है कि इससे बच्चे में भगवान  श्रीकृष्ण के गुण आते हैं।

ऐसे बच्चों की फोटो लगाएं

गर्भवती महिलाओं को कमरे में हमेशा स्वस्थ और मुस्कुराते बच्चे की तस्वीर लगाने चाहिए। साथ ही इसे कमरे की उस दीनार पर लगाएं जहां पर ध्यान ज्यादा व बार-बार पड़ता हो। इससे महिला का मन हमेशा खुश रहता है। साथ ही बच्चा भी स्वस्थ व खुशमिजाज पैदा होता है।

कमरे में रखें श्रीकृष्ण की प्रिय चीजें

कमरे में भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय बांसुरी, शंख, मोर आदि रखना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे बच्चा शांत व खुशमिजाज नेचर का होता है।

तांबे की धातु से बनी कोई चीज

तांबे को शुद्ध माना जाता है। ऐसे में आप कमरे में तांबे की धातु से तैयार कोई चीज रख सकती है। मान्यता है कि इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गर्भवती महिला और बच्चे का बुरी नजर से बचाव रहता है।

ऐसी चीजों को कमरे में रखने से बचें

. कमरे में हिंसक तस्वीरें ना लगाएं। इससे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
. डूबती नाव, युद्ध की तस्वीर आदि लगाने से बच्चे पर नकारात्मक असर होता है।
. कमरे में सुई-धागा, नुकीली चीजें रखने से भी बचना चाहिए। इस अवस्था में सुई-धागे से काम करने से भी बचना चाहिए। नहीं तो बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को डरावनी किताबें या मन विचलित करने वाली किताबें पढ़ने व कमरे में रखने से बचना चाहिए। इसकी जगह पर धार्मिक व आध्यात्मिक किताबें रखनी व पढ़नी चाहिए। इससे बच्चे पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 

Content Writer

neetu