गर्भपात के खतरे से बचाती है प्रीनेटल केयर

punjabkesari.in Monday, Sep 03, 2018 - 11:35 AM (IST)

औरत जब प्रैग्नेंट होती है तो उसे और उसके पेट में पल रहें बच्चे को दोगुनी देखभाल की जरुरत होती है। इस दौरान औरत को अगर कोई शारीरिक या  मानसिक परेशानी होती है तो उसके बच्चे पर भी इसका असर पड़ता है। हेल्थ को लेकर की गई जरा सी लापरवाही से उसका गर्भपात हो सकता है। अपनी देखभाल अच्छे से न करना और छोटी-छोटी कई गलतियां गर्भपात के खतरे को और बढ़ा देती है। इससे बचने के लिए प्रीनेटल केयर यानि गर्भधारण से लेकर बच्चे के जन्म तक होने वाली देखभाल बहुत जरुरी है। आइए जानते है कि गर्भवस्था में कौन -कौन सी बातों का ध्यान रखने की जरुरत होती है जिससे आप और आपका होने वाला बच्चा सेहतमन्द रहे।  

                                                                                                              
संतुलित भोजन करें
प्रेग्नेंट औरत की अपने प्रति जिम्मेंदारियां और भी बढ़ जाती है। उसके होने वाले बच्चे पर न सिर्फ बाहरी माहौल का बल्कि उसके खान -पान का भी असर पड़ता है। इसलिए अपने भोजन में आयरन कैल्शियम और फाइबरयुक्त फल, सब्जियां शामिल करें। दूध, दही पनीर, हरी सब्जियां आपके बच्चे की हड्डियों, दांतो और मासपेशियों के लिए निर्माण के लिए बहुत जरुरी होती हैं।

 

खाना समय पर खायें
अपने खाने का कोई टाइम-टेबल न बनाएं। जब भी भूख लगे कुछ ना कुछ खा लें। ज्यादा देर तक भूखी न रहें। प्रेग्नेंट  औरत को दिन में 5-6 बार संतुलित भोजन कर लेना चाहिए।  

समय पर लें दवाईयां 
गर्भावस्था में सेहत की खास देखभाल और सामान्य से अधिक पोषण की जरुरत होती है। इसलिए उन्हें समय -समय पर डॉक्टरी चेकअप करवाते रहना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवाई न खायें इससे गर्भ में पल रहें बच्चें की सेहत पर गलत असर पड़ सकता है।   

 

पूरी नींद लें
कम से कम आठ घंटे की नींद लें। शरीर को थकाने वाले काम ना करें। नींद पूरी लेने से मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक रहता है। किसी कारण अगर आप रात को न सो सके तो दिन में नींद पूरी कर लें।

 

सैर करें
सुबह शाम सैर करनी चाहिए यह एक अच्छी एक्सरसाइज होती है।   इससे पैरों की मासपेशियां मजबूत होगी और आपको डिलीवरी में भी आसानी रहेगी। 

 

सिगरेट और शराब से रहें दूर
प्रेग्नेंसी के दौरान सिगरेट और शराब के नशे से दूर रहें। इससे आपके शिशु की सेहत को खतरा हो सकता है। कोई भी सप्लीमेंटरी  खुराक डॉक्टर की सलाह के बिना न लें।
 

Content Writer

Priya verma