अमेरिकन सिंगर ने बताया प्रेग्‍नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स कम करने का देसी तरीका, जानिए असरदार उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Mar 18, 2025 - 03:10 PM (IST)

नारी डेस्क:  प्रेग्‍नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स की समस्या काफी सामान्य है, और यह हर गर्भवती महिला को परेशान कर सकती है। स्ट्रेच मार्क्स तब बनते हैं जब त्वचा अधिक खिंचती है, जैसे गर्भावस्था के दौरान पेट का आकार बढ़ता है। ये निशान गहरे हो सकते हैं और आसानी से चले नहीं जाते। लेकिन अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो एक अमेरिकन सिंगर का बताया हुआ देसी नुस्खा आपके काम आ सकता है।

नारियल तेल से पाएं राहत

अमेरिकन सिंगर और मॉडल लेले पोंस ने बताया है कि वह अपनी प्रेग्‍नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। उनके अनुसार, नारियल तेल एक बेहतरीन घरेलू उपाय है जो प्रेग्‍नेंसी के दौरान त्वचा को हाइड्रेट करने और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है।

PunjabKesari

नारियल तेल के फायदे

नारियल तेल एक प्राकृतिक तत्व है जिसमें विटामिन E, K, प्लांट-बेस्ड आयरन और लॉरिक एसिड मौजूद होता है। ये तत्व त्वचा को गहरी नमी देते हैं और एसिड-बेस बैलेंस को ठीक रखते हैं, जिससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ उसकी इलास्टिसिटी को भी बढ़ाता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स बनने का खतरा कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें: क्या डिलीवरी के बाद चावल खा सकती हैं आप? जानिए एक्सपर्ट की सलाह

कैसे करें उपयोग

लेले पोंस ने बताया कि वह रिफाइंड और ब्लीच किए हुए नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं करतीं, क्योंकि इससे त्वचा को ज्यादा फायदा नहीं होता। आपको हमेशा ऑर्गैनिक और बिना प्रोसेस किए हुए नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे दिन में दो से तीन बार त्वचा पर लगाना चाहिए।

PunjabKesari

हाइड्रेशन का रखें ध्यान

फिर भी केवल नारियल तेल का इस्तेमाल काफी नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आपकी त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड नहीं है तो केवल नारियल तेल लगाने का फायदा नहीं मिलेगा। इसलिए, प्रेग्‍नेंसी के दौरान जितना हो सके पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।

डॉक्टर की सलाह लें: कुछ महिलाओं को दूसरों के मुकाबले स्ट्रेच मार्क्स का अधिक खतरा होता है, और ऐसे मामलों में घरेलू उपायों का असर नहीं हो सकता। अगर स्ट्रेच मार्क्स की स्थिति गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

PunjabKesari

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और किसी प्रकार के दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें अगर आपको कोई समस्या हो।

यह देसी नुस्खा निश्चित रूप से आपकी मदद कर सकता है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली और डॉक्टर की सलाह भी महत्वपूर्ण है।
 
 
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static