अंबानी फैमिली में हुई प्री-वेडिंग पार्टी, ऐश्वर्या-अभिषेक के लुक ने बटोरी वाहवाही

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 04:15 PM (IST)

बीती रात मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की भांजी नयनतारा कोठारी की प्री-वेडिंग पार्टी थी। इस पार्टी में एक से बढ़कर कर एक सेलेब्स शामिल हुए। सबका लुक देखने लायक था। मगर एक ऐसा कपल भी था जिसने सबसे ज्यादा वाहवाही बटोरी। यह कपल कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन है। इस पार्टी में और सेलेब्स भी शामिल हुए। आइए उनकी एक खास झलक आपको दिखातें है। 

सबसे पहले बात करते इस पार्टी की सबसे हॉट जोड़ी की। ऐश्वर्या ने चेरी-रेड कलर का अनारकली सूट पहना था। उनके सूट का फैब्रिक काफी पतला था। जो उनके लुक को बहुत ही क्लासी और सोबर बना रहा था। उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए लॉन्ग इयररिंग्स वियर किए थे। अपने मेकअप को मिनिमल रखते हुए उन्होंने बस डार्क रेड लिपस्टिक लगाई थी। वहीं अभिषेक ब्लैक कोर्ट-पेंट में बहुत ही यंग और हैंडसम लग रहे थे। 

ईशा अंबानी अपने दोस्तों के साथ पीच इंडो-ईस्टर्न ड्रेस में नजर आई। उनका लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच दोनों दे रहा था। 

पार्टी में ईशा अंबानी के पति और पिरामल ग्रुप के एग्जीक्यूट‍िव डायरेक्टर आनंद पिरामल भी शेरवानी में स्पॉट हुए। 


अनिल अंबानी की पत्नी और बॉलीवुड अदाकारा टीना अंबानी ब्लश पिंक साड़ी में पहुंची। वहीं आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता बेबी-पिंक धोती-साड़ी में दिखाई दी। 

अनंत अंबानी भी शेरवानी और जैकेट में बड़े ट्रेडिशनल अवतार में अंजर आए। 

वहीं सबसे स्टनिंग कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी शामिल हुए। मीरा ने बेज रफ्फल नैकलाइन वाला ब्लाउज के साथ रेशमी साड़ी पहनी। वहीं शाहिद व्हाइट शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। 

अनिल कपूर भी हमेशा की तरह झकास लुक में वहां शामिल हुए। 

होने वाली दुल्हन की नानी कोकिला बेन भी बहुत क्लासी अंदाज में स्पॉट हुई। 

जैकलीन फर्नांडिस भी व्हाइट ड्रेस में कुछ अलग ही नजर आई। उन्होंने रात को गॉगल्स लगाए हुए थे। 

किंग खान शाहरुख़ खान ब्लैक ब्लेजर-सूट में बहुत ही डैशिंग लग रहे है। 
 

Content Writer

shipra rana