प्रत्युषा और विकास के रिलेशनशिप पर बोले बाॅयफ्रेंड राहुल- जिंदा होती तो उसे थप्पड़ मारती

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 05:19 PM (IST)

कुछ दिनों पहले बिग बाॅस फेम विकास गुप्ता ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी को डेट कर चुके हैं। कुछ लोगों का कारण उनका रिलेशन खराब हो गया था। विकास के इस शाॅकिंग खुलासे के बाद लोगों के साथ-साथ प्रत्युषा के बाॅयफ्रेंड राहुल राज सिंह को भी झटका लगा है। इस बीच राहुल ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा, 'प्रत्युषा अपने रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा ओपन थी। उसने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को नहीं छुपाया। विकास इस बात का फायदा उठा रहे हैं कि उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देने वाला व्यक्ति जिंदा नहीं है। जब मैं और प्रत्युषा रियलटी शो पाॅवर कपल कर रहे थे तो विकास ने प्रत्युषा को प्रपोज किया था। मगर उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। प्रत्युषा जानती थी कि विकास बायसेक्सुअल है।' 

राहुल आगे कहते हैं, 'प्रत्युषा से जब मैंने इस बारे में पूछा कि तुम बालिका वधू के बाद किसी प्रोजेक्ट में काम तो नहीं कर रही। इस पर उन्होंने कहा कि विकास ने उनके साथ एक प्रोजेक्ट प्लान किया था लेकिन फिर बंद कर दिया। प्रत्युषा ने कभी बी विकास को डेट नहीं किया। इसलिए ब्रेकअप का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। प्रत्युषा अगर जिंदा होती तो विकास को थप्पड़ मारती। प्रत्युषा का नाम विकास को किसी भी इंटरव्यू में नहीं लेना चाहिए। अगर वह नहीं रूके तो उनके खिलाफ लीग्ल एक्शन लूंगा।' 

आपको बता दें एक इंटरव्यू में विकास ने कहा था कि वह प्रत्युषा बनर्जी और एक अन्य लड़की को डेट कर रहे थे। उस समय प्रत्युषा यह नहीं जानती थी कि वो बाइसेक्शुअल है। प्रत्युषा को मेरे बाइसेक्शुअल होने के बारे में तब पता चला जब हमारा ब्रेकअप हो गया था। हम बेहद कम समय के लिए साथ में थे।

Content Writer

Bhawna sharma