शादी के बंधन में बंधी प्राची तेहलान, दुल्हन के रूप में दिखी बेहद खूबसूरत

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 04:59 PM (IST)

बीते दिन टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस प्राची तेहलान ने बिजनेसमैन रोहित सरोहा संग सात फेरे लिए हैं। सोशल मीडिया पर प्राची तेहलान की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। लाल रंग के शादी के लहंगे में प्राची बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

दुल्हन के रूप में तो प्राची खूबसूरत लग ही रही थी। वहीं दुल्हे के रूप में उनके पति रोहित क्रीम रंग की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। 

प्राची और रोहित की शादी लव कम अरेंज है। रोहित की मुलाकात प्राची के भाई की शादी में हुई थी। रोहित वहां लड़की वालों की तरफ से गए थे।

Content Writer

Bhawna sharma