प्राची तेहलान के हाथों में लगी पिया के नाम की मेहंदी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 02:21 PM (IST)

आज टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' फेम अभिनेत्री प्राची तेहलान बिजनेस मैन रोहित सरोहा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बीते दिन उनके हाथों में रोहित के ना की मेहंदी लगाई गई। इस दौरान की तस्वीरें प्राची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

प्राची अपनी मेहंदी सेरेमनी में हरे रंग के गाउन में दिखाई दी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं अगर बात करें रोहित की तो वह सफेद कुर्ता पजामा और सिर पर पगड़ी पहने नजर आए। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। 

प्राची की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शादी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। प्राची ने बताया था कि कोरोना वायरस के चलते शादी का एक छोटा सा फंक्शन होगा। जिसमें सिर्फ 50 लोगों को ही शामिल किया जाएगा।

Content Writer

Bhawna sharma