मामूली एक्ट्रेस नहीं हैं प्राची देसाई, लग्जरी कार कलेक्शन के साथ इतने करोड़ की नेटवर्थ की हैं मालकिन

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 12:30 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई आज 12 सितंबर को अपना 33 वां जन्मदिन मना रही हैं। प्राची देसाई ने एक्टिंग में करियर की शुरूआत टीवी सीरियल 'कसम से' से किया था। इसके बाद जब फिल्म निर्मता एकता कपूर की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने अपनी फिल्म 'वन्स अपान अ टाइम इन मुंबई में उन्हें कास्ट किया, जो प्राची की पहली बाॅलीवुड फिल्म थी। इसके बाद प्राची ने कभी पिछे मुड कर नहीं देखा और फिल्म  'बोल बचन', एक विलेन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 

बाॅलीवुड में प्राची देसाई अकसर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक बार प्राची देसाई ने कास्टिंग काउच को लेकर भी खुलासा किया था। एक वेब पोर्टल से बातचीत में प्राची ने बताया था कि मुझे एक बहुत बड़ी फिल्म का ऑफर आया था।  हालांकि, रोल के बदले मुझे समझौता करने के लिए कहा गया ऐसे में मैंने इससे साफ इंकार कर दिया था जिससे वह आफर मेरे हाथ से निकल गया। लेकिन इसके बावजूद प्राची ने अपने बल बूते काफी मेहनत की और एक अच्छी नेटवर्थ बनाई। आईए जानते हैं प्राची आज कितने करोड़ की मालकिन हैं-

प्राची देसाई की नेटवर्थ 
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्राची देसाई की नेटवर्थ लगभग 10 मिलियन डॉलर यानी 72 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई फिल्म, टीवी सीरियल, वेब सीरीज के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है। 

वहीं अगर प्राची देसाई की कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास BMW 3 सीरीज की कार है। इस कार की कीमत भारत में लगभग 62.90 लाख रुपए है। 

इसके अलावा प्राची देसाई के पास टाटा हैरियर भी हैं। इस कार की कीमत भारत में लगभग 17.8 लाख रुपए है। साल 2013 में प्राची देसाई ने मुंबई के अंधेरी इलाके में तीन फ्लैट्स खरीदे थे। इनकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई गई थी। 

प्राची देसाई के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में वेब सीरीज साइलेंस: कैन यू हियर इट'  के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म में अपना डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी लीड रोल में थे। इसके अलावा प्राची सीरीज में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई थीं।

Content Writer

Anu Malhotra