''कसौटी जिंदगी की'' फेम एक्टर को मिली बेल, 22 साल की लड़की से छेड़छाड़ का लगा था आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jul 04, 2021 - 12:33 PM (IST)

बीते दिनों फेमस टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। 22 साल की पीड़िता की शिकायत के बाद एक्टर को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब खबर सामने आई है कि एक्टर को इस मामले में बेल मिल गई है। 

बता दें पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 342, 323, 506 (2) के तहत केस दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टीवी इंडस्ट्री से ऐसा तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले करण मेहरा, पर्ल वी पुरी भी जेल की हवा खा चुके हैं। 

बता दें एक्टर पर्ल वी पुरी पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 दिनों न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि उससे पहले ही एक्टर को बेल मिल गई थी। पर्ल वी पुरी के गिरफ्तार होने के बाद टीवी इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई थी। जहां एक तरफ कुछ सेलेब्स उनका सपोर्ट कर रहे थे तो वहीं कुछ पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे थे। 

वहीं करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। जिसके बाद उन्होंने पत्नी निशा रावल पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Content Writer

Bhawna sharma