सर्दियों में बनाकर पीएं गर्मा-गर्म पटेटो ब्रोकली सूप

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 05:24 PM (IST)

सर्दियों में गर्मा-गर्म सूप पीने का मजा ही कुछ होता है। अगर आप भी सूप बनाने की सोच रहे हैं तो आप भी हैल्दी एंड टेस्टी पटेटो ब्रोकली सूप ट्राई कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं पटेटो ब्रोकली सूप की आसान रेसिपी।

 

पटेटो ब्रोकली सूप की सामग्री

वेज स्टॉक - 400 मि.ली.
आलू - 4
पानी - 1 कप
ब्रोकली - 2 कप
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर - जरूरततानुसार
धनिया की पत्तियां - गार्निश के लिए
क्रूटॉन्स - गार्निश के लिए

पटेटो ब्रोकली सूप बनाने की वि​धि

1. सूप बनाने के लिए सबसे पहले आलू छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसी तरह ब्रोकली को धोकर भी काट लें।

2. पैन में पानी उबालें और फिर उसमें वेज स्टॉक डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।

3. जब आलू सॉफ्ट हो जाए तो इसमें आलू, ब्रोकली डालकर 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। 

4. जब सब्जियां पक जाए तो गैस बंद कर दें। अब सूप को ठंडा होने के बाद ब्लैंडर में डालकर स्मूद ब्लैंड कर लें।

5. फिर इसमें काली मिर्च पाउडर व नमक डालकर 5-7 मिनट तक पका लें।

6. लीजिए आपका सूप बनकर तैयार है। अब इसे धनिया, क्रूटॉन्स (Croutons) पत्तियों से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput