प्रेग्नेंसी में झड़ रहे हैं बाल तो क्या करें?

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 04:00 PM (IST)

प्रैग्नेंसी के बाद महिलाओं की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। उनका सारा समय सिर्फ नन्हीं सी जान के लिए होता है। पूरा दिन बच्चे की देखभाल करने के बाद महिलाएं अपनी तरफ ध्यान ही नहीं दे पाती, जिससे उनको मोटापा और बाल झड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैसे तो प्रैग्नेंसी में यह समस्याएं आम होती है। मगर झड़ते बालों को देखकर महिलाएं परेशान रहने लगती हैं। अगर डिलवरी के बाद आपके भी बाल झड़ रहे हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ एेसे टिप्स बताएंगे जो इस परेशानी में आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं। 

 

1. चिंता से बचें
बाल झड़ने की सबसे बड़ी वजह चिंता होती है। टेंशन के कारण ही बाल झड़ने लगते हैं। इसीलिए जितना कम हो सके उतना सोचना कम करें। टेंशन से बचने के लिए सुबह और शाम योग करें।  

 

 

2. टाइट हेयरस्‍टाइल ना करें
बालों को कभी भी कसकर ना बांधे। टाइट हेयरस्टाइल करने बालों में खिचाव आने से स्कैल्प पर दवाब पड़ता है। इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। इसलिए टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बचें। 

 

 

3. पौष्टिक आहार लें
गर्भावस्था में पौष्टिक तत्वों की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं। एेसे में बालों को मजबूत बनाने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स बालों को मजबूती देता है। 

 

 

4. ज्यादा कंघी ना करें
बार-बार बालों को कंघा या ब्रश करने से इनकी जड़ों को नुकसान पहुंचता है। इसके साथ ही कभी भी गिले बालों में कंघी ना करें। इससे भी बालों की जड़ों को नुकसान होता है। 

 

 

5. बालों को छोटा करवा लें
प्रैग्नेंसी के बाद महिलाएं बच्चों की केयर करने में इतना व्यस्त हो जाती है कि अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाती। एेसे में बालों का झड़ना तो मामूली सी बात है। अगर आप बालों के झड़ने या टूटने की समस्या से परेशान है तो इनको कटवा लें। कटवाने से बाल कम झड़ते हैं। 

Content Writer

Nisha thakur