होली के बाद लगाएं दही से बने फेसपैक, रंग हो जाएगा गायब और चेहरा करेगा ग्लो

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 10:34 AM (IST)

होली खेलने में लोग बेहद ही उत्सुक होते हैं। ऐसे में वे बड़े जोरों-शोरों से इस त्योहार को मनाते हैं। मगर होली खेलने के बाद स्किन पर चढ़ा रंग उतारने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। स्किन से रंग ना उतरने पर चेहरे की रौनक बिगड़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको दही से 2 फेसपैक बनाने व लगाने का तरीका बताते हैं, जिसे आप होली खेलने के बाद लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन गहराई से साफ व पोषित होगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम, जवां व ग्लोइंग नजर आएगा।

दही-टमाटर का फेसपैक

 

ऐसे करें तैयार

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर मसाज करते हुए लगाएं। इसके बाद 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में पानी से साफ कर लें।

दही-टमाटर का फेसपैक लगाने के फायदे

यह स्किन पर क्लींजर की तरह काम करेगा। इससे त्वचा गहराई से साफ होकर पोषित होगी। चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, झुर्रियां, झाइयां, ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स आदि साफ होने में मदद मिलेगी। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व नेचुरली ग्लोइंग नजर आएगा।

दही-खीरे का फेसपैक

 

ऐसे करें तैयार

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

दही-खीरे का फेसपैक लगाने के फायदे

इससे स्किन हाइड्रेटेड रहेगी। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, टैनिंग, झाइयां, झुर्रियां आदि दूर होने में मदद मिलेगी। स्किन पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल साफ होकर चेहरा ग्लोइंग, मुलायम, जवां व खिला-खिला नजर आएगा।


नोट- अगर आपको इनमें से किसी चीज से एलर्जी हैं तो उसे यूज करने से बचें। इसके अलावा इन नुस्खों को अपनाने से पहले आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।

 

Content Writer

neetu