घर में रखें ये 4 चीजें, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 11:11 AM (IST)

हम जब भी घर के लिए कुछ खरीदने जाते हैं तो उसी चीज को हाथ लगाते हैं जो हमें सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती है। हमारे मन को हमेशा वही चीजे अच्छी लगेंगी जो हमारे मन में हैं या फिर ऐसा कह लीजिए जैसा हमारा मन सोचता है। आप जब भी किसी के घर में जाएं तो वहां पड़ी चीजों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह व्यक्ति किस सोच का मालिक है। आइए अब जानते हैं आप घर में किन-किन चीजों को रखकर अपने घर को अट्रैक्टिव और पॉजिटिव लुक दे सकते हैं....

 

पक्षी

वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार घर में उड़ते पक्षी रखना काफी शुभ माना जाता है। उड़ते हुए पक्षी खुली सोच का प्रतीक मानें जाते हैं। यह आपके जीवन में नई राहें, तरक्की और पॉजिटिव सोच लेकर आते हैं।

Image result for birds statue,nari

तितलियां

आपने महसूस किया होगा, रंग-बिरंगी तितलियों की तरफ सभी लोग अट्रैक्ट होते हैं। अगर आपका मन ज्यादा नेगेटिव रहता है, या फिर आप मानसिक तौर पर खुद को कमजोर महसूस करते हैं, तो घर में रंग-बिरंग तितलियों की पेंटिग्स लगाएं।

Related image,nari

बुद्धा

एक्सपर्ट के अनुसार बुद्धा की पेटिंग घर में शांति का प्रतीक है। घर में यह पेटिंग लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसे नार्थ-ईस्ट दिशा में ही लगाया जाए, नहीं तो इस पेंटिंग से आपको नेगेटिव वाइबस मिलेंगी। बुद्धा की पेटिंग्स से और भी लाभ प्राप्त करने के लिए उसके ऊपर कुछ पॉजिटिव लाइनस भी लिखवा सकते हैं। इससे आपके जीवन पर शुभ प्रभाव डलेगा। 

Image result for buddha painting,nari

हंस

वास्तु में हंस को भी बहुत महत्व दिया जा चुका है। शास्त्रों की मानें तो हंस में दूध से भी दूध निकालने की ताकत है, यानि जो व्यक्ति अपने घर या ऑफिस में हंस रखता है उसकी सोच हमेशा पॉजिटिव रहती है, उसके अंदर हर नेगेटिव बात में से भी पॉजिटिव बात निकालने की शक्ति आ जाती है।

Image result for swan statue at home,nari

तो ये थे वास्तु एक्सपर्ट के द्वारा बताए गई कुछ खास बातें, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी फीकी पड़ी जिंदगी में खुशियों की बहार लेकर आ सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static