पॉप स्टार शकीरा का टूटा दिल, पीठ पीछे दूसरी औरत से चक्कर चला रहा था पार्टनर

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 05:25 PM (IST)

मशहूर सिंगर और पॉप स्टार शकीरा इन दिनों बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है।  शकीरा के पार्टनर और फुटबॉलर जेरार्ड पिक ने उन्हे धोखा दे दिया है, जिसके बाद इन दाेनों का 12 साल का लंबा रिश्ता टूट गया। बताया जा रहा है कि पॉप स्टार ने जेरार्ड को किसी दूसरी औरत के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। 

खबरों की मानें तो शकीरा  अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर से अलग हो गई है, अब जेरार्ड उस घर में नहीं रह रहे जिसे पहले दोनों शेयर करते थे। बताया जा रहा है कि शकीरा ने कुछ हफ्ते पहले जेरार्क को दूसरी महिला के साथ पकड़ा था। कहा जा रहा है कि ये महिला उनके घर भी आती-जाती रहती थी। 

 12 साल से साथ रह रहे इस कपल ने वैसे तो शादी नहीं की थी लेकिन यह दो बच्चों के माता- पिता हैं। शकीरा और गेरार्ड की पहली मुलाकात वाका- वाका गाने की शूटिंग के दौरान हुई थी, जो 2010 फीफा वर्ल्‍ड कप का ऑफिशियल सॉन्ग था।
शकीरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय वह जेरार्ड को नहीं जानती थी।


जनवरी 2012 में दोनों ने पहली बार साथ में रेड कारपेट अपीयरेंस की थी. दोनों को स्विट्जरलैंड में हुए FIFA Ballon d'Or Gala में देखा गया था। साल 2000 में शकीरा Argentinian लॉयर Antonio de la Rua के साथ रिलेशनशिप में थीं। 10 साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद वह अपने से 10 साल छोटे जेरार्ड पिक के प्यार में पड़ गई। 


शादी ना करने के फैसले पर शकीरा कहती थी कि-  जेरार्ड उन्हें पत्नी की तरह नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड, प्रेमिका और एक कभी ना मिलने वाले फल की तरह देखें। बता दें कि शकीरा और जेरार्क को फोर्ब्स के वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल्स की लिस्ट में भी जगह मिल चुकी है। 

Content Writer

vasudha