इतने बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालिकन है पॉपस्टार रिहाना, अरबपतियों की लिस्ट में हुईं शामिल

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 03:15 PM (IST)

अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, अमेरिकी बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने रिहाना को दुनिया की सबसे आमिर महिला सिंगर ऐलान किया है। 'फोर्ब्स' मैगजीन के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति 1.7 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके साथ ही पॉप स्टार रिहाना के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कमाई का जरिया सिर्फ सिंगिंग ही नहीं ब्लकि रिहाना कई ब्रांड्स को भी प्रमोट करती हैं। 

'फोर्ब्स' मैगजीन के मुताबिक, रिहाना की कुल संपत्ति में से 1.4 बिलियन डॉलर फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स लाइन के जरिए आए हैं, जिसमें उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी है। इसके अलावा, उनकी बाकी संपत्ति में हिस्सेदारी सैवेज एक्स फेंटी लॉन्जरी कंपनी में उनके शेयर और एक्ट्रेस-सिंगर के जरिए होने वाली कमाई से है। 

बता दें कि रिहाना की एक ब्यूटी कंपनी भी है। 32 साल की रिहाना का अपना फैशन ब्रांड भी है जिसका नाम Fenty है।

 रिहाना का करियर
बता दें कि साल 2019 में भी रिहाना फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे अमीर म्यूजिशियन थी।  फोर्ब्स के मुताबिक, उस दौरान रिहाना की कुल संपत्ति 600 मिलियन डॉलर यानि की 4400 करोड़ थी। वहीं, इस साल उनकी कुल संपत्ति 4607 करोड़ रुपए आंकी गई थी। 

इसके अलावा रिहाना ने लंदन के '02 एरेना' में सोलो आर्टिस्ट के तौर पर अभी तक 10 म्यूजिक शो किए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। 

 साल 2012 में रिहाना ने फिल्म Battleship के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. रिहाना हॉलीवुड की बैटलशिप और 'Ocean's 8' जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

वहीं बता दें कि पिछले साल भारत में चल रहे कृषि आंदोलन का रिहाना ने भी समर्थन किया था जिस पर काफी बवाल भी हुआ था।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by badgalriri (@badgalriri)

Content Writer

Anu Malhotra