तीसरी बार दुल्हन बनी पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स, 55 घंटे बाद तोड़ दी थी पहली शादी

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 11:12 AM (IST)

हॉलीवुड की स्टार पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने से 12 साल छोटे सैम असगरी को जीवनसाथी चुन लिया है। अमेरिकी शो 'एक्स फैक्टर' की जज ब्रिटनी की यह तीसरी शादी है। नए रिश्ते में बंधने के बाद  ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम बेहद खुश हैं। 

ब्रिटनी स्पीयर्स ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए अपनी शादी का भी ऐलान किया था। उन्होंने अपनी शादी के जोड़े की एक झलक भी दिखाई थी,  जिसमें एक बिल्ली घूघट के साथ बैठी है। ब्रिटनी ने अपने कैप्शन में लिखा था-, 'इंट्रोड्यूसिंग वेंडी! और हां, ये है मेरी वेडिंग ड्रेस का घूंघट है।' 

बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स और सैम असगरी ने पिछले साल 2021 के सितंबर में वीडियो शेयर कर अपनी सगाई की घोषणा की थी। वीडियो में ब्रिटनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए सैम को किस करती दिखाई दी थी। बताया जा रहा है कि  दोनों की मुलाकात 2016 में म्यूजिक वीडियो 'स्लंबर पार्टी' के सेट पर हुई थी। 

इस मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर रिलेशनशिप में आ गए थे। ब्रिटनी 39 साल की हैं और उनके बॉयफ्रेंड सैम 27 साल के हैं। खबरों की मानें तो ब्रिटनी ने 2004 में अपने बचपन के दोस्त जेसन अलेक्जेंडर के साथ शादी की थी, लेकिन ये 55 घंटे भी नहीं चल पाई थी।  इसके बाद ब्रिटनी ने रैपर केविन फेडरलिन के साथ दूसरी शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं। उनकी यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई थी और 2007 में उन्होंने केविन से भी तलाक ले लिया था।

Content Writer

vasudha