Navratri Special: नवरात्रि पर्व के लिए यूं सजाएं Pooja Room

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 04:37 PM (IST)

गरबा, उल्लास और मस्ती का त्यौहार 9 दिवसीय नवरात्रि पर्व शुरू हो चुकी है। 'शरद नवरात्रि', जिसे दुर्गा पूजा भी कहा जाता है, भारत में सबसे अधिक मनाया जाने वाला और सबसे लंबा त्यौहार है। हालांकि यह त्यैहार भारत के हर क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। जहां कुछ के लिए यह सिर्फ अनुष्ठान का पर्व है तो वहीं कुछ घर की सजावट कर इसे धूम-धाम से मनाते हैं।

गृहणियां नवरात्रि में घर, पूजा थाली और पूजा स्थलों को कैसे सजाएं, इसकी खोज में लगी रहती हैं। ऐसे में आप परेशान हो क्योंकि यहां हम आपको पूजा रूप डैकोरेशन के लिए आइडियाज दिखाएंगे, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं माता रानी का दरबार सजाने के लिए कुछ आइडियाज...

अगर आपका बजट कम है तो घर पर ही पेपर लड़ी बनाकर मां का दरबार सजाएं।

फूलों का आसन बनाकर करें मां का स्वागत

रंग-बिरंगे गेंदे के फूलों से बढ़ाएं मां के दरबार की रौनक।

पूजा रूप की सजावट के लिए आप इस तस्वीर से भी आइडिया ले सकते हैं।

सिंपल डैकोरेशन चाहते हैं तो फूलों की लड़ी और गुलाब के फूलों का यूं इस्तेमाल करें।

आप दीयों व कैंडल्स की मदद से भी मां का दरबार सजा सकते हैं।

एलईडी लाइट्स से बढ़ाएं मां के दरबार की रौनक।

Content Writer

Anjali Rajput