ट्रैंड में छाया Pom Pom स्टाइल

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 05:48 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): समय के साथ फैशन भी बदलता रहता है। आजकल इंडियन वैडिंग में सबसे ज्यादा पॉमपॉम का ट्रैंड देखने को मिल रहा है। पॉमपॉम स्टाइल सिर्फ कपड़ों में  ही नहीं बल्कि एक्सैसरीज, फुुटवियर और हैंडबैग्स में भी काफी ट्रैंड में चल रहा है। पॉमपॉम एयररिंग्स, सैंडल्स और स्कार्फ लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। पॉम पॉम ऊन और फर से तैयार किए जाते हैं। इन्हें लड्डू भी कहा जाता है। 

दरअसल, पॉमपॉम काफी लाइट वेट होते हैं जिससे यह काफी आसानी से कैरी किया जा सकता है। आपको बता दें कि आप इन्हें घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते है। अगर घर में कोई पुराना बैग या फुटवियर पड़े हैं तो उस पर पॉम पॉम फ्लावर लगाकर उन्हें नई लुक दे सकते हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल्स इन्हें डेली यूज कर सकती हैं। आप इसे अलग-अलग तरीकों से वियर कर सकती है। पॉमपॉम कीरिंग भी देखने में काफी क्यूट लगते है। मेहंदी फंक्शन में आजकल लड़कियां पॉमपॉम एक्सैसरीज पहनना पसंद करती हैं। 

आज हम आपको कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिससे आप आइडिया ले सकते हैं कि किन तरीकों से इसे वियर किया जा सकता है। 

पॉम-पॉम रिंग

पॉम-पॉम हेयर बैंड

 


पॉम-पॉम नेकलैस
पॉम-पॉम रिंग

पॉम-पॉम स्कार्फ​​​​​​​

पॉम-पॉम टॉप​​​​​​​

पॉम-पॉम बैग​​​​​​​

Punjab Kesari