डेजर्ट में बनाएं अनार आइसक्रीम

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 09:49 AM (IST)

अनार विटामिन, आयरन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो इसे सलाद, जूस, कस्टर्ड आदि के तौर पर खाते हैं। मगर आज हम आपके लिए अनार की आइसक्रीम रेसिपी लेकर आए है।  आप इसे डेजर्ट में बना सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

डबल क्रीम – 3 कप

अनार का रस – 2 कप

चीनी पाउडर – 1,1/2 कप

नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच

अनार के दाने – 1 कप

आइसक्रीम कोन - 4

विधि:

. सबसे पहले एक बाउल में चीनी, नींबू और अनार का रस मिलाएं।

. अब इसमें डबल क्रीम डालकर 10-15 मिनट तक मिलाएं।

. मिश्रण को एयर टाइट कंटेनर या आइसक्रीम होल्डर में भरें।

. इसे करीब 8 घंटे या रातभर फ्रीज़र में रखें।

. अगली सुबह आइसक्रीम को सर्विंग डिश में डालकर अनार के दानों से गार्निश करके सर्व करें।

 

Content Writer

neetu