पुलिसवाले ने ही दो साल तक किया शहीद की नाबालिग बेटी का रेप

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 03:27 PM (IST)

देश के लिए शहीद होने वाले शहीदों के परिवार को जब समाज में सुरक्षा व सम्मान का स्थान न मिले तो उससे शर्मनाक हरकत कुछ नही हो सकती हैं। हाल ही में झारखंड में हुई एक घटना ने पूरे समाज को कलंकित कर दिया हैं। इस घटना में एक पुलिसवाले ने ही एक शहीद की बेटी के साथ रेप किया। 

झारखंड के जिले बोकारो में कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के रेप का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार इस घटना में पीड़ित लड़की एक शहीद पुलिसवाले की बेटी है। इतना ही नही इस केस में आरोपी खुद एक एएसआई राजू सिंह है। राजू पिछले 2 साल से लड़की का रेप कर रहा था। इतना ही नही उसने उस लड़की की वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल कर उसका रेप करता रहा। मामले के बारे में पुलिस को उस समय पता लगा जब लड़की की मां ने इस बारे में शिकायत की।

पिता व राजू सिंह की थी दोस्ती 

2014 में लड़की के पिता व राजू की पोस्टिंग बोकारो सिटी थाने में ही थी। एक ही जगह पर पोस्टिंग होने के कारण वह राजू उनके घर पर आता जाता रहता था। जब लड़की के पिता की ट्रांसफर पलामू में हुई वहां पर वह स्पेशल टास्क फोर्स में शामिल हो गए। वहां पर नक्सलियों से लड़ते समय 2014 में वह शहीद हो गए। पिता के शहीद होने के बाद भी राजू का उनके घर आना जाना लगा रहा। पहले से जान पहचान होने के कारण लड़की की मां को राजू के घर आने से किसी भी तरह की कोई दिक्कत नही थी। 

लड़की के अकेले होने का उठाया फायदा

एक बार राजू जब लड़की के घर पर आया तो वह घर पर अकेली थी। ऐसे में उसने उसका फायदा उटा कर लड़की का रेप कर उसकी वीडियो बना ली। इतना ही नही उसे धमकी दी अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसी डर के कारण लड़की ने 2 साल तक किसी को कुछ नही बताया लेकिन कुछ दिन पहले हिम्मत कर उसने यह बात अपनी मां को बता दी। 

फरार है आरोपी राजू सिंह 

शिकायत करने के बाद से आरोपी राजू सिंह फरार है। इतना ही नही एसपी पी मुरुगन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया हैं। अभी उनकी खोज की जा रही हैं। 

 

 

Content Writer

khushboo aggarwal