पीएम मोदी ने लाल किले से उठाई महिला आरक्षण को लेकर आवाज, बाेले- माताओं-बहनों को उनका हक दिलाओ

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 09:26 AM (IST)

नारी डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण लागू करने में सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिया जाना चाहिए ताकि वे लोकसभा और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व हासिल कर देश की नीति निर्माण में अपना योगदान दे सकें। 
 

यह भी पढ़ें:  लाल किले पर पहली बार गाया गया  राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम'
 

प्रधानमंत्री ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण का मुद्दा दशकों से "राजनीति के अखाड़े का शिकार" रहा है। उन्होंने  कहा- मैं सभी राजनीतिक दलों से लाल किले की प्राचीर से और तिरंगे झंडे की छाया में आग्रह करता हूं कि महिला आरक्षण लागू करके महिला सम्मान में आप भी जुड़िए, आप भी श्रेय लीजिए, लेकिन माताओं-बहनों को उनका हक दिलाइए।" 
 

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस स्पेशल, अंग्रेजों से लोहा लेने वाली इन महिलाओं के संघर्ष को कभी नहीं भूलेगा देश

 

पीएम ने कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, ताकि वे देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभा सकें। मोदी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह आह्वान उस वक्त किया है जब सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर सहमति बनाने का प्रयास कर रही है। इस साल अप्रैल में विपक्ष के विरोध के कारण विधेयक पारित नहीं हो पाया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

static