अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शुरु हुआ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2024 - 12:11 PM (IST)

इस समय राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का उत्साह हर किसी में दिख रहा है। पूरा देश इस समय राममय हो गया है। अब से थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे लेकिन उससे पहली पीएमओ की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। ये वीडियो अयोध्या में बने भव्य और दिव्य राम मंदिर का है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच  चुके हैं। वहीं अब बाकी बचे वीआईपी मेहमानों के आने का भी सिलसिला चल रहा है। हर किसी की नजरें प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर हैं। 

500 साल बाद देश में दीवाली जैसा माहौल 

500 साल के लंबे इंतजार के बाद अब आज हर किसी भारतीय के लिए बहुत ही शुभ दिन है। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला पधारने वाले हैं। यही कारण है कि पूरे देश में दीवाली जैसा माहौल है। प्रभु श्रीराम की भक्ति में देश विदेश से लोग रम रहे हैं। राम की जन्मभूमि अयोध्या को भी हजारों क्विटंल फूलों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। चारों और उत्सव जैसा माहौल है। बहुत जल्द राम नगरी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा भी लगने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PunjabKesari (@punjabkesari)

कई स्टार्स पहुंचे अयोध्या 

इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए कई सारे सेलेब्स अयोध्या भी पहुंच चुके हैं। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रामचरण तेजा जैसे फिल्मी सितारे पहुंच चुके हैं जबकि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विवेक ओबेरॉय, जैकी श्रॉफ जैसे फिल्मी स्टार्स भी पहुंच रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

भगवान श्रीराम का होगा श्रृंगार

आज सुबह सबसे पहले दैनिक मंडप में उन देवताओं का पूजन होगा जिनका आह्वान किया गया है। भगवान रामलला को जगाया जाएगा। इस दौरान विशेष मंत्रों का उच्चारण भी किया जाएगा और फिर भगवान राम को स्नान करवाया जाएगा और विधिवत तरीके से श्रृंगार होगा। 
 

Content Writer

palak