सिर्फ एक गिलास आलूबुखारे का जूस पीने से दूर होंगे कई रोग, जानें इसे बनाने का तरीका

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 04:15 PM (IST)

आलूबुखारा पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें मिनरल्स, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वास्थ्य और स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आलूबुखारे के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर की कंट्रोल रहता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

आलूबुखारा - 7 से 8
पानी - 2 गिलास
बरफ के टुकड़े - 4 से 5
चीनी - 2 बड़े चम्मच
काला नमक - ¼ चम्मच

बनाने की विधि

1 सबसे पहले आलूबुखारे को अच्छे से धोकर चाकू से काट लें और इसके बीज निकाल दें।
2 इसके बाद बलेंडर में आलू बुखारे का गूदा, ½ गिलास पानी, चीनी, काला नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
3 ब्लेंड करने के बाद मोटी छलनी से छान लें।
4 छाने हुए जूस में पानी और बरफ के टुकड़े डाल कर मिक्स करें।
5 अब ठंडा आलूबुखारा जूस सर्व करें।

पाचन रहता है ठीक

आलूबुखारा का जूस पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें डायट्री फाइबर होते हैं जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख है जो पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।

दिल रखे स्वस्थ

इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि गुण होते हैं। अगर आप रोज एक गिलास जूस पीते है तो आपको हार्ट की कोई बिमारी नहीं होगी और आपका दिल बेहतर तरीके से काम करेगा। बता दें कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता हैं।

हड्डियां होगी मजबूत

इसमें बोरॉन जैसा एक रासायनिक तत्व होता है। जो हड्डियों को मजबूती दिलाने में मदद करता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक यौगिक भी अधिक मात्रा में होते हैं। ये हड्डियों को किसी भी तरह के नुकसान से सुरक्षित रखते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसका जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। यह सर्दी -जुकाम, फ्लू जैसे संक्रमण से सुरक्षित रखता है। ऐसे करें शरीर का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है।


 

Content Writer

vasudha