रविवार को इन आसान उपायों से सूर्य देव को करें प्रसन्न, चमक उठेगा आपका भाग्य

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 03:50 PM (IST)

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। सभी ग्रहों में सूर्य देव अधिपति कहलाते है इन्हें सुबह अर्घ्य देने से और अपने मन की बात कहने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं। बता दें कि इस दिन कुछ उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को धन, ज्ञान, ऐश्वर्य का आशीर्वाद भी देते हैं। तो चलिए जानते है किन-किन कार्यों से होते हैं भगवान सूर्य देव प्रसन्न।


रविवार को जरूर करें ये उपाय

1 इस दिन सुबह सूर्य देवता को अर्घ्य देते हुए 'ॐ सूर्याय नमः ॐ  वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण जरूर करें।
2 सूर्य देव सहित मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न करना चाहते है तो घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। 
3 इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहने और घर से बाहर कोई काम के लिए जा रहे है तो चंदन का तिलक जरूर लगाएं।
4 इस दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है और आपको सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी।
5 इस दिन बहते हुए जल में गुड़ और चावल को मिश्रित करके प्रवाहित करना शुभ होता है।

मनोकामना पूरी करने के लिए ये भी करें

6 मनोकामना पूरी करने के लिए बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिख दें। इसके बाद पत्ते को बहते जल में प्रवाहित करें।
7 इस दिन 3 झाड़ू खरीदकर लाएं और अगले दिन इन्हें किसी मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से आपका भाग्य चमकेगा। 
8 जीवन में सुख-समृद्धि और यश के लिए पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। इसमें सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए।
9 धन और ऐश्वर्य की चाहत है तो सोते समय अपने सिरहाने एक गिलास दूध का भर कर सोना चाहिए और सुबह उठकर वह दूध बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। 

 

 
 

Content Writer

Kirti