घर की दीवारों को करें डिफरैंट तरीके से डैकोरेट

punjabkesari.in Sunday, Sep 11, 2016 - 04:22 PM (IST)

Stylish Wallpaper : घर को डैकोरेट करना कोई फैशन नहीं बल्कि एक जरूर होती है। जो घर अनोखें अंदाज से सजा हो वहीं घर सबको पसंद अाता है। अाजकल के युवा तो अपने घर को सजाने के लिए बहुत ही दिलचस्पी लेते है। इसलिए वह घर को डैकोरेशन के लिए डिजाइनर स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। डिजाइनर पेंट से घर की दीवारें सजी हो तो यह घर को खूबसूरत लुक देती है। अाज हम अापको घर की दीवारों को सजाने के स्टाइलिश डिजाइन के बारें में बताएंगे, जिससे अाप अपने घर को नए तरीके से डैकोरेट कर सकते है। लेटेस्ट Wall Paper से दें घर को खूबसूरत लुक
 
 
1. ग्राफिकल पेंटिग्स
 
ग्राफिकल पेंटिंग्स दीवारों को बहुत आकर्षक लुक देती हैं। इस में दीवार पर कई रंगों के उपयोग से डौट्स, सर्कल्स, क्यूब्स व स्ट्रइप्स को डिजाइन किया जाता है। 
 
 
2. स्टाइलिश वॉलपेपर 
 
घर की दीवारों को वॉलपेपर से सजाने से दीवारों की कमियां तो छिपती ही है। साथ ही ट्रैंडी लुक भी मिलता है। ऐनिमल प्रिंटेड, वुड लुकिंग, वैल्वेट फ्लोक्ड, ब्रिक्स ऐंड स्टोन वॉलपेपर ट्रैंड में हैं, जिन्हें कमरों के फर्नीचर के रंग के अनुसार चुनना चाहिए। इनको  अाप अासानी से साफ भी कर सकते है। आजकल दीवारों पर कॉम्बिनेशन कलर काफी चलन में है जैसे डार्क रैड के साथ वाइट या ब्राउन कलर के साथ वाइट का पेंट बहुत सुंदर लगता है। घर की दीवारों को दें हाईक्लास लुक
 
 
3.लाइटिंग 
 
घर को एक स्टाइलिश लुक देने के लिए हैंगिंग पेंडैंट, शैंडलेयर वौल लैंटर्न और वॉल लाइट्स लगाएं, जिन्हें आमतौर पर ड्राइंगरूम में लगाया जाता है। 

 

Punjab Kesari