गर्मियों में घर को ठंडा रखेंगे ये प्लांट्स, हवा भी होगी साफ

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 04:29 PM (IST)

गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए बहुत से लोग एसी, कूलर की मदद लेते हैं। मगर, सारा दिन कूलर और एसी की हवा में बैठना भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं। ऐसे में आप गर्मी की तपस से घर में पौधे लगा सकते हैं। दरअसल, पौधे हवा को शुद्ध करते हैं और और गर्मी को भी सोखते हैं। साथ ही पौधों से वातावरण भी ठंडा रहता है, जिससे घर में ज्यादा गर्मी नहीं होती। चलिए आपको बताते हैं घर को ठंडा रखने के लिए कौन-से पौधे लगा सकते हैं...

एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसा रिफ्रेशिंग पौधा है, जो हवा से हानिकारक फॉर्मेंडिहाईड को दूर करता है। साथ ही इससे घर का तापमान भी सही रहता है। आप इसे घर के बाहर और अंदर दोनों तरफ लगा सकते हैं।

स्नेक प्लांट

घर को ठंडा और तरोताजा रखने रखने के लिए स्नेक प्लांट भी फायदेमंद है। यह पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे घर का तापमान सही रहता है।

फिचुस ट्री

फिचुस या वीपिंग फिग ट्री घर की हवा को साफ करने के साथ गर्मी को सोखता है। इसे कम रोशनी और पानी में रखा जा सकता है।

बेबी रबर प्लांट

बेबी रबर प्लांट भी वातावरण को साफ व स्वच्छ रखने में मदद करता है। इसे नियमित पानी देने की भी जरूरत नहीं लेकिन अच्छी मिट्टी और फिल्टर्ड लाइट का खास ख्याल रखें।

मनी प्लांट

मनी प्लांट घर की हवा से अशुद्धियों को हटाता है और वातावरण को ठंडा रखता है। गर्मियों के लिए यह भी बेहतरीन पौधा है।

गोल्डन पोथोस

गोल्डन पोथोस (Devil's ivy) पौधे को खिड़की या हैंगिंग प्लांट की तरह यूज कर सकते हैं। यह हवा से अशुद्धियों को दूर करके घर को ठंडा रखने में मददगार है।

बोगनवेलिया

रंग-बिरंगा बोगनवेलिया प्लांट भी गर्मियों के लिए बेस्ट प्लांट है। मगर, इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां इसपर सीधी धूप न पड़े।

अरेका पाम ट्री

अरेका पाम ट्री एक डेकोरेटिव इंडोर प्लांट है जो नेचुरल एयर प्यूरीफायर का काम करता है। यह भी घर को ठंडा रखने में बहुत मददगार है।

Content Writer

Anjali Rajput