घर मे लगाएं ये 5 पौधे, नैगेटिव एनर्जी हमेशा रहेगी दूर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 12:26 PM (IST)

रंग-बिरंगे फूल और पौधे घर की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। इनको लगाने से पूरा घर फूलों की खूशबू से महकने लगता है। फूलों की महक से घर का वातावरण शुद्ध होने के साथ ही निगेटिविटी दूर रहने के साथ पॉजिटिव एनर्जी आती है। आज हम आपको कुछ एेसे ही पौधे बताएंगे जो घर का महौलको खूशनुमा बना देता है। तो आइए जानते है उन फूलों के बारे में।   

 

1. चमेली का पौधा


घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए चमेली का पौधा लगाएं। इरानी लोगों को मानना है कि इसको घर में लगाने से नैगेटिव एनर्जी घर में वास नहीं करती है। घर में पॉजिटिव एनर्जी रहने से आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही घर में लोगों के आपस में रिश्ते सुधरते हैं। मुड को हमेशा फ्रैश रखने के लिए चमेली का पौधा घर में जरूर लगाएं। 

 

2. रोजमेरी का पौधा


थकान, सुस्ती, डिप्रेशन, तनाव की समस्याओं को दूर करने के लिए घर में रोजमेरी का पौधा लगाएं। इस पौधे को लगाने से नाकारत्मक ऊर्जा घर मे प्रवेश नहीं करती। रोजमेरी का पौधा से कई बामारियां भी दूर होती है। 

 

3. लिली का पौधा


घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए लिली का पौधा लगाएं। इस को लगाने से आत्मिक शांति और पर्सनल रिश्तों में सुधार आता है। जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या रहती है उनको घर में लिली का पौधा जरूर लगाना चाहिए। 

 

4. गुलाब का पौधा


गुलाब का पौधा घर को महकाने के साथ ही उसकी अशुद्धियों को दूर करने का काम करता है। इसको घर में लगाने से लव लाइफ में आने वाली अड़चने दूर होती हैं। 

 

5. ऑर्किड का पौधा


जिन लोगों को अच्छे से नींद नहीं आती उनको ऑर्किड का पौधा घर मे लगाना चाहिए। ऑर्किड का पौधा घर की निगेटिविटी दूर करता है। इसके साथ ही यह पौधा घर में लगाने से पति-पत्नी में प्रेम बना रहता है। 
 

Punjab Kesari