पॉजिटिविटी देते हैं प्लांट, वास्तु के हिसाब से ये पौधे लकी

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2020 - 02:09 PM (IST)

पौधे घर की डेकोरेशन में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। मगर, पेड़-पौधे खूबसूरती बढ़ाने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं। वहीं अगर पौधे वास्तु के हिसाब से लगे हो तो घर में सुख-समृद्धि और तरक्की के साधन भी खुल जाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर में पौधे लगाते समय आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

 

तुलसी का पौधा

तुलसी घर में लगाने से घर में कीटाणु और नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। इसकी महक में पाएं जाने वाले एस्ट्रोन मानसिक संतुलन को बनाएं रखते हैं और वातावरण स्वच्छ रहता है। तुलसी के पौधे को हमेशा घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाएं। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से बरकत आती है।

How to Grow Tulsi Plant | Care and Growing Holy Basil

हल्दी का पौधा

तुलसी की तरह हल्दी का पौधा भी एक वरदान है। इसको घर में लगाने से एक तो मक्खी-मच्छर नहीं आते दूसरा नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। 

Curcuma plant (wild turmeric ) | Curcuma plant, Plants, Turmeric plant

अशोक का पेड़

अशोक पेड़ के नाम से ही पता चलता है कि यह घर से शोक को दूर करके प्रसन्नता लाने का काम करता है। जिस भी घर में यह पेड़ लगा होता है वहां पर सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम भी बना रहता है। 

Ashoka Plant, अशोका का पेड़, अशोका ट्री - N ...

गुड़हल का पौधा

लाल रंग के इस फूल से बहुत ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी निकलती है, जो महिलाओं के लिए बहुत शुभ है। अगर इसमें लाल फूल आते हैं तो आपके जीवन पर सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा पड़ता है। इसे पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

Tropical Hibiscus, Plant Gifts, and Cooking Dandelion Greens ...

बांस का पौधा

बांस का पौधा घर में लगाने से तरक्की के साथ सुख-समृद्धि भी आती है। इसकी साथ बांस का पौधा लगाने से हमेशा पैसों की बरकत बनी रहती है और साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

5 indoor plants you should have to bring you luck, wealth and good ...

सदाबहार पौधे

पपर्ल और सफेद ये दोनों दोनों पौधें ही घर के लिए शुभ होते हैं। इसे हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। खास बात तो यह है कि आप इसे किसी भी डायरेक्शन में लगा सकते हैं। यह पौधे घर में सुख-समृद्धि लाने के साथ आर्थिक तंगी भी दूर करते हैं।

How to grow vinca /Rosea /periwinkle /sadabahar/plant In pot at ...

देसी गुलाब का पौधा

महकता हुआ गुलाब का पौधा ना सिर्फ पॉजिटिविटी लाता है बल्कि इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। साथ ही यह कपल्स में प्यार भी बढ़ाता है।

Growing Roses - GreenMyLife - Anyone can Garden

नारियल, देवदार और नींबू का पेड़

ये पौधे जहां सेहत के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं वहीं इससे आस-पास के माहौल भी पॉजिटिव होता है। वहीं वास्तु शास्त्रों के अनुसार, नींबू का पौधा वास्तु दोष दूर करने में भी मददगार है।

M-Tech Gardens Rare Exotic Tropical Fruit Meyer Lemon Dwarf Citrus ...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static