गर्मियों में घर रखना है एकदम Cool-Cool तो जरुर लगाएं ये 5 पौधे, आएगी Positivity

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 03:37 PM (IST)

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है चिलचिलाती धूप और गर्म वातावरण के कारण तो कई बार घर के अंदर भी रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर को ठंडा रखने के लिए सभी एसी और कूलर का सहारा लेते हैं परंतु ज्यादा समय के लिए एसी और कूलर के नीचे रहना स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे पौधे बताते हैं जो गर्मियों में आपका घर ठंडा रखने में मदद करते हैं। यह घर भी ठंडा करेंगे और आपके घर के आस-पास का माहौल भी पॉजिटिव रखेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में....

एलोवेरा 

हेल्थ और सेहत को फायदे देने वाला एलोवेरा भी घर में लगाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसको घर में लगाने से घर का तापमान ठंडा रहता है। इसके अलावा कुछ लोग एलोवेरा जूस का भी सेवन करते हैं। एलोवेरा हवा में पाए जाने वाले टॉक्सिन्स बाहर करके हवा को शुद्ध बनाने में भी मदद करता है। ऐसे में यदि आप गर्मियों में ठंडक का एहसास लेना चाहते हैं तो इसे अपने घर में लगा सकते हैं। 

अरेका पाम ट्री 

अरेका पाम ट्री गर्मियों में घर में लगाने के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है। यह पौधा हवा को ठंडा और नम रखने में सहायता करता है। अरेका का पौधा घर में लगाने से आपको गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा यह पौधा हवा में मौजूद सारे विषैले पदार्थ दूर करने में भी मदद करता है।   

मनी प्लांट 

मनी प्लांट घर के अंदर वैसे भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यह घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ वातावरण को भी शुद्ध करता है। इसके अलावा यह हवा में मौजूद अशुद्ध चीजों को फिल्टर करके पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद करता है। इसे घर में लगाने से आपको शुद्ध और ताजी हवा मिलेगी और घर का माहौल भी पॉजिटिव रहेगा। 

फर्न प्लांट 

घर को नैचुरली ठंडा करने के लिए आप फर्न प्लांट लगा सकते हैं। यह पौधा हवा में नमी बरकरार रखता है जिससे आपके घर में भी ठंडक बनी रहती है। इसके अलावा यह वातावरण को शुद्ध और तरोताजा रखने में भी मदद करते हैं। 

रबर प्लांट 

गर्मियों में घर को पॉजिटिव और ठंडा बनाए रखने के लिए आप रबर प्लांट लगा सकते हैं। यह पौधा गर्मियों में ह्यूमिडिटी को भी कम करता है। इसके अलावा इस पौधे को नियमित पानी देने की भी कोई जरुरत नहीं होती है। परंतु इसे आप अच्छी मिट्टी और फिल्टर्ड लाइट में ही रखें। घर में पॉजिटिविटी लाने के साथ-साथ यह पौधा अच्छी वाइब्स भी देगा। 

Content Writer

palak