घर पर लगाएं ये पौधे नहीं दिखेगा एक भी मच्छर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2020 - 04:53 PM (IST)

गर्मियों के मौसम में तेज गर्मी के साथ घर पर मक्खी-मच्छर आने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह दिखने में तो छोटे से जीव होते है। मगर इनके काटने से शरीर में जलन, खुजली और रेडनेस होने लगती है। साथ ही ये कई बीमारियों को फैलाने का काम करते है। ऐसे में अगर आप भी अपने आसपास तेजी से उड़ रहें इन मक्खियों- मच्छरों से परेशान है तो इन पौधों को लगाकर इस परेशानी से राहत पा सकते है। ये पौधे प्राकृतिक रूप से इन्हें घर से भगाने का कान करेंगे। साथ ही इनसे पूरा घर सुंदर और खूशबूदार रहेगा। 

तुलसी

तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इससे तैयार काढ़े का सेवन करने से मौसमी सर्दी-जुकाम, खांसी आदि से राहत मिलती है। इसके साथ ही इसके पौधे को गार्डन या घर पर लगाना चाहिए। इसकी सुगंध से मक्खियां- मच्छर दूर होते है। इसके अलावा इसकी पत्तियों का रस निकाल कर शरीर पर लगाने से मच्छर, घरेलू मक्खी, छोटे-मोटे कीड़ों, चींटियां को भगाने में मदद मिलती है।

सिस्ट्रोनेला ग्रास (जावा घास)

यह भी मच्छरों को भगाने में काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए इसकी कुछ पत्तियों को पीस लें। पिर उस रस को अपने पूरे शरीर पर लगाएं। इससे मच्छर आपके आसपास भी नहीं आएगा। 

लेमन ग्रास

इसमें विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है। इसमें सिट्रोनेला नाम का केमिकल पाया जाता है। यह केमिकल मच्छरों को घर के आसपास पर फटकने भी नहीं देता है। 

नीलगिरी

आप अपने घर के गार्डन में नीलगिरी का पेड़ भी लगा सकती है। इसकी तेज खूशबू मच्छरों को भगाने का काम करती है। इसके साथ ही मक्खियों और कई तरह के छोटे कीड़ें भी इसकी सुगंध से दूर होते है। अगर आप इसका पेड़ नहीं लगा सकते है तो इसके तेल से घर पर छिड़काव कर सकती है। यह भी काफी फायदेमंद होता है। 

नीम

नीम का पेड़़ औषधीय गुणों से भरा होता है। हिंदूधर्म में इसकी पूजनीय माना जाता है। इसकी टहनियां, पत्तियां और सूखी खाल हर चीज बहुत ही फायदेमंद होती है। आप घर से मक्खियों-मच्छरों और कीड़ों को भगाने के लिए इनमें से किसी भी चीज का इस्तेमाल कर सकते है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी- फंगल गुण होते है। इसके पत्तों को घर पर रखने से भी कीड़ों, मच्छरों आदि को भगाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसका तेल भी शरीर पर लगाकर इस परेशानी से राहत पा सकते है। 

पुदीना

मिंट यानी पुदीना में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। औषधीयस्वरूप पुदीने के पौधे को घर पर लगाने मक्खी- मच्छर तेजी से दूर होते है। साथ ही पूरा घर इसकी खूशबू से महका रहता है। 

 

 


 

Content Writer

neetu