Good Luck के लिए सावन में जरूर लगाएं ये पौधे

punjabkesari.in Wednesday, Aug 11, 2021 - 11:17 AM (IST)

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बड़ा खास माना जाता है। इस दौरान लोग पूरी तरह से शिव भक्ति में डूबे रहते हैं। वहीं इस मास को नए जीवन की शुरुआत का महीना भी कहा जाता है। इस शुभ मास में शिव पूजा व व्रत रखने का विशेष महत्व है। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, इस पवित्र मास में कुछ पौधे लगाने से भी भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में...

अनार का पौधा

सावन के पावन मास में घर पर अनार का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर के सामने लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मगर इसे दिन की जगह पर रात के समय लगाएं।

PunjabKesari


तुलसी पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर पर लगाने से सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।‌‌‌‌ घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है।अगर आपके घर तुलसी का पौधा नहीं है तो इसे सावन के महीने में जरूर लगाएं। रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में तुलसी को जल चढ़ाएं। शाम को घी या तेल दीपक जलाकर तुलसी मां से प्रार्थना करें।

केले का पौधा

हिंदू धर्म में केले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।‌‌ मैरिड लाइफ की परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है। साथ ही देवी-देवताओं की असीम कृपा मिलती है। मगर वास्तु अनुसार इसे घर पर लगाने से बचना चाहिए।‌‌ ऐसे में आप इसे घर व छत के पीछे लगा सकते हैं। केले के पौधे को आप सावन महीने की एकादशी या गुरुवार को लगा सकती है। भगवान विष्णु को केले का पौधा और ये शुभ तिथियां बेहद प्रिय है। ऐसे में इसे लगाने से आपके घर-परिवार पर श्रीहरि की कृपा रहेगी।

PunjabKesari

शमी का पौधा

सावन मास में घर के मुख्य द्वार की बाईं ओर शमी का पौधा लगाएं। मान्यता है कि इससे शनिदोष दूर होता है। जीवन की समस्याएं दूर होकर खुशियों का आगमन होता है।

गूलर का पौधा

ज्योतिषशास्त्र में गूलर को चमत्कारी पौधा माना गया है। मान्यता है कि इसे घर पर लगाने से सुख-समृद्धि व खुशहाली का आगमन होता है।

PunjabKesari

पीपल का पौधा

पीपल पेड़ में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। मान्यता है कि इसे सावन माह के गुरुवार को लगाना शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, शांति व खुशियों का संचार होता है। मगर इसे घर की जगह पर मंदिर के पास, सड़क के किनारे, पार्क आदि पर लगाना शुभ होता है। इससे घर पर लगाने से बचना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static