जल्दी कंसीव करना है तो कब और कितनी बार होना चाहिए इंटीमेट?  एक्सपर्ट ने बताई सही फ्रीक्वेंसी

punjabkesari.in Sunday, Dec 28, 2025 - 01:09 PM (IST)

 नारी डेस्क: अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती हैं और काफी समय से कोशिश कर रही हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है, तो हो सकता है कि आपको सही जानकारी न हो। कई कपल्स बेबी प्लानिंग तो करते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि किस दिन और कितनी बार संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी के चांस ज्यादा होते हैं। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर आशिक अली ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में इससे जुड़ी जरूरी बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि जल्दी कंसीव करने के लिए कपल्स को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कितनी बार बनाना चाहिए संबंध?

डॉक्टर के अनुसार, दो दिन में सिर्फ एक बार ही संबंध बनाना सबसे बेहतर होता है। अगर एक ही दिन में कई बार इंटीमेट होते हैं, तो इससे पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी और संख्या कम हो सकती है। कमजोर स्पर्म होने की वजह से प्रेग्नेंसी के चांस घट जाते हैं। इसलिए बार-बार संबंध बनाने के बजाय सही गैप रखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

First Pregnancy के पहले 7 दिन कैसे लक्षण दिखते हैं, नई मां को क्या करना-क्या नहीं

महीने के कौन से दिन सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं?

हर महिला के महीने में कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब प्रेग्नेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इसे फर्टाइल विंडो कहा जाता है। अगर पीरियड खत्म होने के 12वें दिन से 18वें दिन के बीच संबंध बनाए जाते हैं, तो कंसीव करने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं। इसी समय अंडाणु (एग) सबसे ज्यादा एक्टिव होता है, जिससे प्रेग्नेंसी आसानी से ठहर सकती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashiq Ali (@dr_mobin_4u)

दिन का कौन सा समय बेहतर होता है?

एक अन्य वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि  सुबह 6:30 से 7:30 बजे के बीच पुरुषों की फर्टिलिटी सबसे ज्यादा होती है। इस समय स्पर्म की क्वालिटी बेहतर मानी जाती है, इसलिए अगर संभव हो तो सुबह के समय कोशिश करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

PunjabKesari

जरूरी सलाहहर महिला और पुरुष का शरीर अलग होता है। अगर लंबे समय तक कोशिश करने के बाद भी प्रेग्नेंसी नहीं ठहर रही है, तो खुद से अनुमान लगाने के बजाय गाइनेकोलॉजिस्ट या फर्टिलिटी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

 डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा किए गए डॉक्टर के वीडियो पर आधारित है। किसी भी तरह की मेडिकल समस्या या सही सलाह के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static